इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या की थी: योगी

Amrit Ujala
Amrit Ujala

संतकबीरनगर में सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, 475 करोड़ की 139 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
आपातकाल का जिक्र कर कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

संतकबीरनगर, 25 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र स्थित प्राचीन बैजूनाथ धाम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। इसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का नाम लेते हुए कहा कि इन नेताओं को केवल इसलिए जेल में डाला गया क्योंकि वे लोकतंत्र की वकालत कर रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए जिम्मेदार रहे हैं, वे आज संविधान की रक्षा की बातें कर रहे हैं।

475 करोड़ रुपये की 139 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दौरान संतकबीरनगर जिले की धनघटा विधानसभा तथा गोरखपुर जिले की खजनी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 475 करोड़ रुपये लागत की 139 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में संतकबीरनगर जिले की 54.42 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 170.37 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। वहीं खजनी विधानसभा क्षेत्र के लिए 67 करोड़ रुपये की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 183 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और बुजुर्ग सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों को पक्के मकान, किसानों को सम्मान निधि, महिलाओं को सुरक्षा और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब ईमानदार सरकार और जनप्रतिनिधि जनता के बीच होते हैं तो विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ते हैं। वहीं भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति करने वाली सरकारें जनता के अधिकारों पर डाका डालने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश पिछड़ेपन और कानून व्यवस्था की समस्याओं के लिए जाना जाता था, जबकि आज प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बदली क्षेत्र की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी पिछड़े माने जाने वाले खजनी और धनघटा क्षेत्र आज तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उल्लेख करते हुए कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को लखनऊ जाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती। बेहतर सड़क संपर्क के कारण लोगों का समय और संसाधन दोनों बच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले दो घंटे में लखनऊ पहुंचने की बात केवल सपना लगती थी, लेकिन आज बेहतर सड़क नेटवर्क के कारण यह संभव हो गया है। इससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

मगहर और संतकबीरनगर के विकास का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने संत कबीर की तपोभूमि मगहर का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब यहां मृत्यु को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित थीं। आज वही मगहर विकास और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यहां ऑडिटोरियम, अकादमी और अन्य विकास परियोजनाएं स्थापित की गई हैं। साथ ही आमी नदी के पार विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। इससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

शिक्षा और तकनीकी संस्थानों के विस्तार पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। जहां पहले डिग्री कॉलेज, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थान नहीं थे, वहां अब नए शिक्षण संस्थान खोले जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र में पक्षी विहार को ईको-टूरिज्म और रामसर साइट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा अटल आवासीय विद्यालय और मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय जैसी योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके।

बैजूनाथ धाम में पूजा-अर्चना और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

जनसभा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैजूनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने गोशाला में पशुओं को चारा भी खिलाया।

कार्यक्रम में धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र पहनाकर तथा भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। वहीं खजनी विधायक श्रीराम चौहान ने हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही और मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

FeedList
Advertisement

Related News

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…