झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा व्यवस्था और लगातार सामने आ रहे विभिन्न भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर विरोध जताया।
छात्रों ने भारत की महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अलावा हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की भी मांग की,छात्रों ने सरकार की शिक्षा नीति और व्यवस्था को लेकर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की।







