दिलीप सिंह अलीगंज एटा
अलीगंज थाना परिसर में शनिवार के दिन आगामी श्रावण शिवरात्रि एवं कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण पर व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने हेतु पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षताय उत्तर उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता ने की। जिसमें उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।इस बैठक में क्षेत्र के संभ्रात नागरिक, ग्राम प्रधान अन्य विभागीय संबंधित अधिकारी सम्मिलित हुए।
एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने सभा मे उपस्थित सभी लोगों को शासन प्रशासन के जारी किए गए निर्देशों को अवगत कराया और उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान सभी को शासन प्रशासन द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा जिस रोड से कांवडिया गुजरेंगे उस रूट पर सभी सडके गड्ढा मुक्त होनी चाहिए। तथा साफ सफाई की स्वच्छता होनी चाहिए। साथ ही सभा में उपस्थित संभ्रात लोगों ने कावड़ यात्रा को लेकर अपनी अपनी समस्याओं को रखा जिसका समाधान हेतु एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारी को तत्काल निस्तारण करने को कहा।
क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने कावड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशो को उपस्थित लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कांवड यात्रा वाले रोड पर मीट की दुकान सभी बंद रहेगी तथा कावड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई 8 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए तथा सभी उपस्थित ढाबा संचालकों से अपील की है।कि वह अपने ढाबा की लाइटो को और अधिक दूरी तक लगाकर रखें। जिससे कावड़ यात्रा के दौरान अंधेरे को लेकर के कावड़ियों को किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन नहीं करता है उसे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस बैठक के आयोजन में थाना प्रभारी रुपेश वर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता सूर्यकांत गुप्ता दिनेश चंद्र गुप्ता
भूपेंद्र शाक्य आमोद आर्य, दिलशाद, टीपू गुप्ता, अशोक राजपूत, हिमांशु गुप्ता, महेश राजपूत, ऋषि यादव, विष्णु प्रधान, सहित तमाम लोग उपस्थित थे।







