Kaushambi Firecracker Factory Blast: कौशांबी। जिले के मनौरी क्षेत्र में सोमवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
हादसे में जान गंवाने वालों की सूची
प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार बताई गई है –
प्रियांजलि – 5 वर्ष
प्रवीण सिंह – 13 वर्ष
जाह्नवी – 12 वर्ष
आदित्य – 12 वर्ष
रवि – 8 वर्ष
ज्ञान सिंह – 40 वर्ष
आदित्य – 8 वर्ष
अंजू – 32 वर्ष
विक्रम सरोज – 35 वर्ष
अंश – 6 वर्ष
नन्हा – 4 वर्ष
घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन की ओर से राहत-बचाव कार्य के साथ ही हादसे में घायल लोगों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है। मामले में फैक्ट्री संचालन और सुरक्षा मानकों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।





















