सुल्तानपुर। दोस्तपुर थाना क्षेत्र में भांग के लाइसेंसी ठेके की आड़ में कथित रूप से अवैध गांजे की बिक्री किए जाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर मिली सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अजीत कुमार पांडे उर्फ भीम, निवासी दिखौरा, थाना धनपतगंज, को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस की लगातार नजर है। ऐसे मामलों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।






