नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने किया पीएनजी आपूर्ति का शुभारंभ

Amrit Ujala
Amrit Ujala

एटा में स्वच्छ ऊर्जा युग का आगाज

नेहरू नगर के तीन घरों तक पाइपलाइन से पहुंची प्राकृतिक गैस, जिलाधिकारी अरविंद सिंह के प्रयासों को मिली सफलता

एटा। जनपद एटा में स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। नगर क्षेत्र में पहली बार घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति का विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर पालिका परिषद एटा की अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने फीता काटकर तथा प्रतीकात्मक रूप से गैस आपूर्ति शुरू कर परियोजना का उद्घाटन किया।

प्रथम चरण में नेहरू नगर क्षेत्र के तीन परिवारों के घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस पहुंचाई गई है। इसके साथ ही एटा भी आधुनिक एवं स्वच्छ ऊर्जा सुविधाओं से युक्त जनपदों की श्रेणी में शामिल हो गया है।

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने पूर्व में जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता के माध्यम से संबंधित गैस कंपनी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर घरेलू पीएनजी परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश दिए थे। उन्होंने निर्धारित समयसीमा में सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूर्ण कर जनपदवासियों को सुरक्षित एवं पर्यावरण हितैषी ऊर्जा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया था। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में एचपीसीएल ने आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए प्रथम चरण में घरेलू गैस आपूर्ति प्रारंभ कर दी।

शुभारंभ समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह, एचपीसीएल के उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीजीडी प्रमुख पी. आनंद विक्टर तथा एटा-फर्रुखाबाद-हरदोई गैस एरिया प्रमुख एम.एस.पी. पोलिमेरा सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एचपीसीएल द्वारा प्रथम चरण में नेहरू नगर निवासी श्रीमती सुषमा देवी पत्नी वीरपाल सिंह, श्रीमती अंजू देवी पत्नी अरविंद कुमार तथा श्रीमती विमलेश देवी पत्नी विदिश कुमार के आवासों पर पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति प्रारंभ की गई।

अधिकारियों ने बताया कि शीतलपुर में स्थापित अत्याधुनिक डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन (डीआरएस) के माध्यम से नगर क्षेत्र में सुरक्षित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। आगामी चरणों में आवास विकास कॉलोनी, किदवई नगर सहित अन्य क्षेत्रों में भी पीएनजी नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा, जिससे हजारों परिवार इस आधुनिक सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

विशेषज्ञों के अनुसार पीएनजी व्यवस्था से उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, रिफिलिंग एवं परिवहन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। मीटर आधारित बिलिंग, चौबीसों घंटे गैस उपलब्धता, उच्च सुरक्षा मानक और अपेक्षाकृत किफायती संचालन इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। इससे न केवल उपभोक्ताओं का समय और धन बचेगा, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलने से पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने कहा कि पीएनजी परियोजना एटा शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती ऊर्जा उपलब्ध होगी तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में पीएनजी कनेक्शन अपनाने की अपील की।

जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता ने कहा कि जनपदवासियों को आधुनिक एवं पर्यावरण हितैषी ऊर्जा सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। पीएनजी परियोजना के विस्तार से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी और शहर में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को व्यापक प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एचपीसीएल तथा जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए इसे एटा शहर के विकास, आधुनिक अधोसंरचना और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

FeedList
Advertisement

Related News

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…