अमृत उजाला
Sign In
मंगलवार, जून 2, 2026
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Reading: नवरात्र अष्टमी 5 को, नवमी और कन्या पूजन 6 अप्रैल को
Share
Notification
Font ResizerAa
अमृत उजाला
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > धर्म > नवरात्र अष्टमी 5 को, नवमी और कन्या पूजन 6 अप्रैल को
धर्म

नवरात्र अष्टमी 5 को, नवमी और कन्या पूजन 6 अप्रैल को

amritujala
Last updated: अप्रैल 4, 2025 5:08 अपराह्न
amritujala 1 वर्ष पहले
Share
SHARE


ज्योतिषाचार्य-एस.एस.नागपाल

लखनऊ. नवरात्रि में अष्टमी-नवमी का विशेष महत्व होता है. अष्टमी के दिन मां महागौरी और नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है. नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है, कुछ लोग सप्तमी तक व्रत रखते हैं और अष्टमी पर कन्या पूजन करने के बाद अपने व्रत का पारण करते हैं वहीं कुछ अष्टमी तक व्रत रखने के बाद नवमी तिथि पर कन्या पूजन करते हैं
इस वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 04 अप्रैल को रात 08 बजकर 12 मिनट पर होगी। वहीं, समापन 05 अप्रैल को शाम 07 बजकर 26 मिनट पर होगा। 05 अप्रैल शनिवार को चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर दुर्लभ शिववास योग का संयोग बन रहा है। शिववास योग निशा काल में है। दुर्गा अष्टमी पर सुकर्मा योग एवं पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग है। इन योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। नवरात्रि की अष्टमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। अष्टमी पर कन्याओं को भोजन कराने से साधक की मनोकामना पूरी होती है
इस वर्ष 5 अप्रैल शनिवार को नवमी तिथि रात 7 बजकर 26 मिनट पर शुरु हो रही है। इसका समापन 6 अप्रैल रविवार को रात 07 बजकर 22 मिनट पर होगा । ऐसे में 6 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। नवमी तिथि को पुष्य नक्षत्र सुकर्मा योग रहेगा।
नवरात्र में कन्या पूजन का बहुत महत्व हैै 2 वर्ष से 10 वर्ष तक की कन्याओं के पूजन का महत्व है। 2 साल की बच्ची कुमारी, 3 साल की त्रिमूर्ति, 4 साल की कल्याणी, 5 साल की रोहिणी, 6 साल की कालिका, 7 साल की चंडिका, 8 साल की शाम्भवी, 9 साल की दुर्गा और 10 साल की कन्या सुभद्रा का स्वरूप होती हैं 9 कन्याओं को 9 देवियों के रूप में पूजा जाता है एक बालक बटुक भैरव के रूप में पूजा करने का भी विधान है और उनको भोग लगाकर दक्षिणा देने से देवी मां प्रसन्न होती हैै और भक्तों को वरदान देती है। व्रत के समापन पर हवन का खास महत्व है अग्नि के मध्यम से भोग का अंश देवी को चढ़ाया जाता है हवन करने से देवी मां प्रसन्न होती है मनोकामना पूर्ति, स्वास्थ्य लााभ, धन, यश का लाभ और शत्रु नाश होता है।

You Might Also Like

अयोध्या के आचारी मंदिर में इतिहास का खजाना! मिलीं 400 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां

छल विवाह या लव जिहाद

गंगा दशहरा आज और कल दोनों दिन

धर्म या ढोंग

बुद्ध और सामाजिक समरसता

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव
Next Article राम नवमी 6 अप्रैल को

ताजा खबरें

अयोध्या: नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना, बोले— समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन रहेगा जारी

2 घंटे पहले

उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 में कठोर संशोधन की आवश्यकता

3 घंटे पहले

बृहस्पति ग्रह का 12 वर्ष बाद उच्च राशि कर्क में गोचर आज से

3 घंटे पहले

अयोध्या के आचारी मंदिर में इतिहास का खजाना! मिलीं 400 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां

1 दिन पहले

माता पिता हैं हमारी सच्ची खुशियों के बागवान

1 दिन पहले

एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर राम उपाध्याय का अयोध्या दौरा, जनसंपर्क अभियान तेज

2 दिन पहले

हाथों में झाड़ू, दिल में स्वच्छता का संकल्प: अयोध्या में उतरा जनसैलाब, चला महा स्वच्छता अभियान

2 दिन पहले

धर्मयुद्ध की चंडी-राजमाता अहिल्या बाई होल्कर

2 दिन पहले

युवक की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम

2 दिन पहले

अम्मुकेयर चैरिटेबल ट्रस्ट 1 जून को नासिक में शुरू करेगा छठा मोहनजी अन्नक्षेत्र, देशभर में चला रहा व्यापक जनकल्याण अभियान

2 दिन पहले

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane

Poppular Categories

  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • खेल
  • देश
  • लखनऊ
  • अन्य खबरें
  • बलरामपुर
  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • जम्मू कश्मीर
  • राजस्थान
  • भोपाल
  • टेक्नोलॉजी
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • कोलकाता
  • आज का राशिफल
  • मौसम

Download APP

Google-play Apple
  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?