अमृत उजाला
नई दिल्ली | संसद के Monsoon Session में NEET Paper Leak का मुद्दा लगातार तीसरे दिन भी Lok Sabha की कार्यवाही पर भारी पड़ा। विपक्ष ने Education Minister Dharmendra Pradhan के इस्तीफे और सरकार से जवाब की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया। लगातार नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। इसी दौरान TMC MP Kalyan Banerjee
https://x.com/KBanerjee_AITC
को महिला सांसदों पर कथित अभद्र टिप्पणी के आरोप में पूरे Session की शेष अवधि के लिए Suspend कर दिया गया।
शुरुआत से ही हंगामा, एक मिनट में Adjourn हुई कार्यवाही
सुबह 11 बजे Lok Sabha की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद Well में पहुंच गए और NEET Paper Leak तथा छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कई सांसद काले कपड़े पहनकर विरोध दर्ज कराते नजर आए। हंगामा इतना बढ़ गया कि Speaker Om Birla ने महज एक मिनट के भीतर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक Adjourn कर दी।
Speaker की अपील भी बेअसर रही
दोपहर 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर Speaker Om Birla ने विपक्ष से Question Hour चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल के बाद सभी Notice पर Rules के अनुसार चर्चा कराई जाएगी। इसके बावजूद विपक्ष का विरोध जारी रहा।
इस दौरान Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju https://x.com/KirenRijiju
ने कहा कि सरकार NEET Paper Leak पर चर्चा से पीछे नहीं हट रही है, लेकिन संसद की कार्यवाही निर्धारित Rules और Procedure के तहत ही चलेगी।
Opposition ने Education Minister के इस्तीफे की मांग दोहराई
Congress सांसद K.C. Venugopal ने Education Minister Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। वहीं Samajwadi Party प्रमुख Akhilesh Yadav ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और प्रधानमंत्री Narendra Modi को स्वयं सदन में आकर अपना पक्ष रखना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए।
Kalyan Banerjee पूरे Session के लिए Suspend
दिन का सबसे बड़ा घटनाक्रम तब सामने आया जब Presiding Officer Krishna Prasad Tenneti ने बताया कि TMC MP Kalyan Banerjee के खिलाफ महिला सांसदों पर कथित अभद्र एवं असंसदीय टिप्पणी की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है।इसके बाद Minister of State for Parliamentary Affairs Arjun Ram Meghwal ने प्रस्ताव रखा कि Kalyan Banerjee को मौजूदा Session की शेष अवधि के लिए Suspend किया जाए। सदन ने ध्वनिमत (Voice Vote) से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसके बाद Speaker ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया।
गुरुवार तक स्थगित हुई Lok Sabha
दिनभर के हंगामे और राजनीतिक टकराव के कारण Lok Sabha में कोई महत्वपूर्ण विधायी कार्य नहीं हो सका। अंततः Speaker Om Birla ने सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
लगातार तीसरे दिन संसद की कार्यवाही बाधित रहने से कई महत्वपूर्ण विधेयकों और अन्य सरकारी कामकाज पर भी असर पड़ा। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध कब खत्म होगा और NEET Paper Leak जैसे अहम मुद्दे पर सदन में विस्तृत चर्चा कब हो पाएगी।







