अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
बहराइच। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय, बहराइच में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अनुज्ञापियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।
यह कार्यक्रम आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश, संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन के मार्गदर्शन तथा उप आबकारी आयुक्त देवीपाटन प्रभार, गोंडा के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला आबकारी अधिकारी बहराइच वीर अभिमन्यु कुमार ने किया।
इस अवसर पर आबकारी निरीक्षक आदित्य शुक्ला, डॉ. समता सरोज, सुरजीत सरोज, कनिष्ठ सहायक राज बहादुर सिंह, वशिष्ठ चौधरी, प्रधान आबकारी सिपाही जागेश सिंह, आबकारी सिपाही शिवांगी पाण्डेय, पवन कुमार, राम पुजारी गुप्ता, बृजेश कुमार मिश्रा सहित विभागीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अनुज्ञापी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा समाज में नशामुक्त वातावरण के निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि युवाओं और समाज को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखा जा सके।








