रक्षाबंधन 28 अगस्त को, जानिए राखी बांधने का शुभ समय और चंद्र ग्रहण की स्थिति

Amrit Ujala
Amrit Ujala

लखनऊ। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का पवित्र पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष शुक्रवार, 28 अगस्त को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल के अनुसार रक्षाबंधन भद्रा रहित श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है और अपराह्न का समय राखी बांधने के लिए अधिक उपयुक्त माना गया है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9:08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त को सुबह 9:48 बजे समाप्त होगी। 27 अगस्त को पूर्णिमा शुरू होते ही भद्रा भी प्रारंभ होगी, जो रात 9:32 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में 28 अगस्त को भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा और पूरे दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकेगा।

28 अगस्त को चंद्रमा कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेगा। कुल अथवा क्षेत्रीय परंपरा के अनुसार पूरे दिन भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा जा सकता है। हालांकि राखी बांधने के लिए अपराह्न का समय अधिक उपयुक्त माना गया है। इस दिन राहुकाल में राखी बांधने से बचने की सलाह दी गई है। 28 अगस्त को राहुकाल सुबह 10:31 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक रहेगा। इस दिन बहन भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती है, जबकि भाई बहन की रक्षा का संकल्प लेता है। घरों में पकवान बनाए जाते हैं और परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर रक्षासूत्र बांधा जाता है।

रक्षाबंधन से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं में भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी की कथा भी प्रमुख है। मान्यता है कि एक बार श्रीकृष्ण के हाथ में चोट लगने पर द्रौपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर उनके हाथ में बांध दिया था। श्रीकृष्ण ने इसे रक्षासूत्र मानते हुए द्रौपदी की रक्षा का संकल्प निभाया। इसी तरह एक अन्य धार्मिक मान्यता के अनुसार माता लक्ष्मी ने राजा बलि की कलाई पर रक्षाबंधन किया था। रक्षासूत्र बांधते समय परंपरागत रूप से इस मंत्र का उच्चारण किया जाता है— “ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।”

28 अगस्त को चंद्र ग्रहण, भारत में सूतक मान्य नहीं

ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल के अनुसार 28 अगस्त को खंड चंद्र ग्रहण भी पड़ेगा। यह ग्रहण सुबह 8:04 बजे से शुरू होकर दोपहर 11:22 बजे समाप्त होगा। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसके चलते भारत में ग्रहण से संबंधित किसी प्रकार का दोष या अशुभ प्रभाव मान्य नहीं होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ प्रशांत महासागर के पूर्वी भागों और अटलांटिक महासागर से दिखाई देगा, जबकि भारत समेत नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, चीन और जापान में यह दृश्य नहीं होगा।

— ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल, स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र, अलीगंज, लखनऊ

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…

By Amrit Ujala

योगी सरकार का बड़ा फैसला! 17 IAS अफसर इधर से उधर, कई बड़े विभागों में बदलाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई मंडलायुक्तों, विभागीय सचिवों और प्रबंध…

By Amrit Ujala

Lucknow News: नाबालिग ने युवक पर ताना तमंचा, स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस को सौंपा

सरोजनीनगर, लखनऊ: बंथरा थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में किसी बात को लेकर एक युवक और नाबालिग के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान नाबालिग ने युवक पर कथित…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर घायल, डंपर चालक फरार

सरोजनीनगर, लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर किसान पथ पर तेज रफ्तार डंपर ने एक पिकअप वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद, युवक ने दो लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

बिजनौर थाना क्षेत्र के चंद्रावल गांव निवासी अरुण कुमार रावत ने गांव के ही रिजवान और तौफीक उर्फ मोनू पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, ग्राम…

By Amrit Ujala

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो…

By Amrit Ujala

लेखपाल पर एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन, लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

सरोजनीनगर, लखनऊ। अयोध्या जिले की सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू…

By Amrit Ujala

विशेष सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल के बैंक खाते से जालसाजों ने डेढ़ लाख रुपये किए पार

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के एक हेड कांस्टेबल के दो बैंक खातों से जालसाजों ने करीब डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए।…

By Amrit Ujala

पैतृक संपत्ति में निर्माण को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पश्चिम गांव में पैतृक संपत्ति में निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गांव निवासी आदेश कुमार ने राजवती पत्नी…