सावन में मछली पर सियासत क्यों? अजय राय के कार्यक्रम पर महंत एकनाथ महाराज का बड़ा बयान

Amrit Ujala
Amrit Ujala
‘समाज को बांटने वाली बहस से बचें’, सावन में मछली विवाद पर महंत एकनाथ की राजनीतिक दलों से अपील

अयोध्या:  तारुन में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भोज में मछली परोसे जाने की चर्चा के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी को लेकर तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य के उत्तराधिकारी महंत एकनाथ महाराज ने प्रतिक्रिया दी है। महंत एकनाथ महाराज ने कहा कि सावन में मछली को लेकर राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के खान-पान को उसकी धार्मिक पहचान का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।

अपने बयान में महंत एकनाथ महाराज ने श्रीराम और निषादराज-केवट के प्रसंग का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम ने निषादराज और केवट के प्रेम को स्वीकार किया था। केवट ने प्रभु श्रीराम के चरण पखारे और उन्हें नदी पार कराई। जब श्रीराम ने उसे उतराई देनी चाही तो केवट ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

लोक परंपरा में प्रचलित केवट संवाद का उल्लेख करते हुए महंत ने कहा –

“तुम ही केवट, मैं भी केवट, कैसे तुमसे करूँ चतुराई।
दीजो भव पार प्रभु मोहे, जब मैं आऊँ तुम्हारे द्वारी।”

उन्होंने कहा कि इस प्रसंग का मूल संदेश प्रेम, समर्पण और सामाजिक समरसता है। इसे किसी व्यक्ति के खान-पान को लेकर विवाद खड़ा करने के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

खान-पान को राजनीति का मुद्दा न बनाया जाए

महंत एकनाथ महाराज ने कहा कि भारत विविध परंपराओं और संस्कृतियों का देश है। कई क्षेत्रों में लोग सावन के दौरान कठोर व्रत रखते हैं और सात्विक भोजन करते हैं, जबकि कुछ स्थानों पर खान-पान स्थानीय परंपराओं और परिस्थितियों के अनुसार अलग हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति धार्मिक आस्था के कारण सावन में मछली या किसी अन्य खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहता, तो यह उसका व्यक्तिगत निर्णय है। लेकिन इसी आस्था को राजनीतिक मुद्दा बनाकर दूसरे लोगों पर थोपना उचित नहीं है। महंत ने कहा कि “मछली किसी का पेटेंट नहीं है।” सावन में मछली को लेकर बहस करने के बजाय श्रीराम के प्रेम और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सनातन को मजबूत करने के लिए समाज के सामने कई बड़े विषय हैं, जिन पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

राजनीतिक दलों से भी की अपील

महंत एकनाथ महाराज ने राजनीतिक दलों से अपील की कि खान-पान जैसे मुद्दों पर समाज को बांटने वाली बहस से बचें। उन्होंने कहा कि राजनीति का केंद्र जनहित, सामाजिक सद्भाव और समाज के विकास जैसे विषय होने चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था का सम्मान जरूरी है, लेकिन किसी की व्यक्तिगत खान-पान की पसंद को लेकर विवाद खड़ा करने के बजाय समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।

FeedList
Advertisement

Related News

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…