थानों में शिकायत निपटाने में लापरवाही पड़ी भारी, SP ने थानाध्यक्षों को दी कार्रवाई की चेतावनी

Amrit Ujala
Amrit Ujala
जमुनहा से भिनगा तक समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादें, अधिकारियों को मिला सख्त निर्देश

तहसील जमुनहा में सोमवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

लंबित शिकायतों की अधिकारी करें समीक्षा
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने को कहा, ताकि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवादों से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस तरह के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अतिक्रमण की शिकायत पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण की शिकायत सामने आती है तो संबंधित क्षेत्र के लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस शिकायतों के निस्तारण में देरी पर थानाध्यक्ष होंगे जिम्मेदार
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सभी थानाध्यक्षों को पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी थाने से शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की बात सामने आती है तो संबंधित थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तीनों तहसीलों में सुनी गईं फरियादें
संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिले की अन्य तहसीलों में भी किया गया। भिनगा तहसील में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ, जबकि इकौना तहसील में अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। आंकड़ों के मुताबिक, जमुनहा तहसील में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के लिए भेजा गया। वहीं, भिनगा तहसील में 16 शिकायतें आईं, जिनमें से 7 का मौके पर समाधान किया गया। इकौना तहसील में 16 शिकायतें प्राप्त हुईं और इनमें से 2 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी जमुनहा रवि प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान, तहसीलदार जमुनहा अम्बरीश सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केपी मिश्र, विद्युत विभाग और सरयू नहर खंड-6 के अधिशासी अभियंता, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. अमरनाथ यति, खंड विकास अधिकारी जमुनहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में फरियादी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

रिपोर्ट: मनीष श्रीवास्तव

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यूपी में 2 से 8 अक्टूबर तक कांग्रेस मनाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’

सभी जिलों में निकलेगा ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ मार्च लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 से 8 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में ‘लोकतंत्र…

By Amrit Ujala

लखनऊ में आज अनुप्रिया पटेल का संगठन मंथन

 2027 से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम…

By Amrit Ujala

शिक्षामित्र स्पेशल TET नहीं दे पाएंगे

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा- शिक्षामित्र सरकारी शिक्षक से अलग प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के करीब 73 हजार शिक्षामित्रों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। गुरुवार को हाईकोर्ट…

By Amrit Ujala

यूपी पुलिस पर कांग्रेस का हमला

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देकर सरकार पर साधा निशाना लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में गुरुवार को पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश वर्मा ने प्रेसवार्ता…

By Amrit Ujala

बच्चों को गुड टच-बैड टच और कानूनी अधिकार बताए

लखनऊ। बच्चों को यौन अपराधों से बचाने और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लखनऊ के विभिन्न स्कूलों में पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उच्च…

By Amrit Ujala

यूपी में मरीजों को इलाज से मना नहीं कर सकेंगे अस्पताल, सरकारी बेड न मिलने पर निजी अस्पताल में इलाज का दावा

लखनऊ से जुड़ी एक पोस्ट इन दिनों चर्चा में है, जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी अस्पताल मरीज को इलाज के लिए वापस नहीं करेगा।…

By Amrit Ujala

इंस्टाग्राम स्टोरी से सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप

लखनऊ में युवक पर FIR लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टोरी पोस्ट कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने और दंगा भड़काने की कोशिश करने का मामला…

By Amrit Ujala

थाली में कीड़े मिलने का आरोप, प्रशासन ने मेस फीस लौटाई

लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं ने बुधवार को…

By Amrit Ujala

गोमती का जलस्तर बढ़ा, लखनऊ के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा

करीब 20 हजार आबादी प्रभावित, धान समेत कई फसलें डूबीं बख्शी का तालाब। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र के तराई इलाकों में बाढ़ की…

By Amrit Ujala

जल्द फिर बढ़ेगी दिव्यांगजन की पेंशन

सीएम योगी बोले- सभी 18 मंडलों में बनेंगे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, गोरखपुर में 509 लाभार्थियों को 664 सहायक उपकरण वितरित गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिव्यांगजन की…