श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ के बाद 2 शातिर चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस और चोरी का सामान बरामद

Amrit Ujala
Amrit Ujala
श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ के बाद शातिर चोर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और चोरी का सामान बरामद

श्रावस्ती पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, अण्टा तिराहे से जानकीनगर जाने वाले मार्ग पर चोरी की योजना बना रहे बदमाशों की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। घटना के दौरान दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक नाजायज चाकू, 5,660 रुपये नकद, चोरी के जेवरात, कपड़े, दस्तावेज, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त की रात प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा राज प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अण्टा तिराहे से जानकीनगर जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान कांस्टेबल प्रवीण पांडेय गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी मंगरे के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा भेजा गया। वहीं, पुलिस ने दूसरे आरोपी लूची को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गठित
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगरे पुत्र ठगई, निवासी गोबार, थाना कोतवाली भिनगा और लूची पुत्र गीमे उर्फ रामसुमिरन, निवासी हनुमानगढ़ी, थाना कोतवाली भिनगा के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपियों की पहचान गिरीश बहेलिया पुत्र रामनरेश, निवासी हनुमानगढ़ी और शिवकुमार जायसवाल उर्फ दूबे पुत्र बाबूराम, निवासी गोबार के रूप में हुई है। दोनों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

पूछताछ में सामने आईं कई चोरी की घटनाएं
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चहलवा, कटकुईया और बेहननपुरवा में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है। पुलिस ने इन मामलों से संबंधित चोरी के सामान और नकदी बरामद करने का दावा किया है। मंगरे के पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे, सफेद धातु की पायल व बिछिया और 3,050 रुपये बरामद हुए। वहीं, लूची के पास से एक चाकू, सफेद धातु की पायल, बिछिया, अंगूठी, 2,610 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन मिला।

इन मुकदमों का हुआ खुलासा
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान निम्न मामलों से संबंधित चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है

मु0अ0सं0 384/2026, धारा 331(4)/305A BNS, थाना भिनगा
मु0अ0सं0 124/2026, धारा 331(3)/305 BNS, थाना सोनवा
मु0अ0सं0 184/2026, धारा 331(4)/305A BNS, थाना सिरसिया

इनमें से एक मामले में शिकायतकर्ता मुबारक अली निवासी चहलवा ने घर में सेंध लगाकर नकदी, जेवरात, बक्सा, बैग और अन्य सामान चोरी किए जाने की सूचना दी थी।

मंगरे और लूची का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मंगरे के खिलाफ पूर्व में वन अधिनियम, चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मुकदमे दर्ज रहे हैं। वहीं, आरोपी लूची के खिलाफ भी चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत कई धाराओं में पुराने मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस और एसओजी टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में कोतवाली भिनगा पुलिस टीम के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम शामिल रही। पुलिस टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने किया। टीम में उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, प्रेमानंद, सुरेश कुमार साहनी, हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र गुप्ता, जुनैद अख्तर समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

एसओजी टीम में निरीक्षक दीपक कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल रणविजय सिंह, तौसीफ खान, कांस्टेबल विपुल, राजपाल और सचिन शामिल रहे। सर्विलांस टीम में उपनिरीक्षक शादाब आलम के साथ अभिषेक सिंह, चरन सिंह, हिमांशु मणि त्रिपाठी और सूरज कुमार ने कार्रवाई में सहयोग किया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

रिपोर्ट: मनीष श्रीवास्तव

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यूपी में 2 से 8 अक्टूबर तक कांग्रेस मनाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’

सभी जिलों में निकलेगा ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ मार्च लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 से 8 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में ‘लोकतंत्र…

By Amrit Ujala

लखनऊ में आज अनुप्रिया पटेल का संगठन मंथन

 2027 से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम…

By Amrit Ujala

शिक्षामित्र स्पेशल TET नहीं दे पाएंगे

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा- शिक्षामित्र सरकारी शिक्षक से अलग प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के करीब 73 हजार शिक्षामित्रों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। गुरुवार को हाईकोर्ट…

By Amrit Ujala

यूपी पुलिस पर कांग्रेस का हमला

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देकर सरकार पर साधा निशाना लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में गुरुवार को पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश वर्मा ने प्रेसवार्ता…

By Amrit Ujala

बच्चों को गुड टच-बैड टच और कानूनी अधिकार बताए

लखनऊ। बच्चों को यौन अपराधों से बचाने और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लखनऊ के विभिन्न स्कूलों में पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उच्च…

By Amrit Ujala

यूपी में मरीजों को इलाज से मना नहीं कर सकेंगे अस्पताल, सरकारी बेड न मिलने पर निजी अस्पताल में इलाज का दावा

लखनऊ से जुड़ी एक पोस्ट इन दिनों चर्चा में है, जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी अस्पताल मरीज को इलाज के लिए वापस नहीं करेगा।…

By Amrit Ujala

इंस्टाग्राम स्टोरी से सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप

लखनऊ में युवक पर FIR लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टोरी पोस्ट कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने और दंगा भड़काने की कोशिश करने का मामला…

By Amrit Ujala

थाली में कीड़े मिलने का आरोप, प्रशासन ने मेस फीस लौटाई

लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्राओं ने बुधवार को…

By Amrit Ujala

गोमती का जलस्तर बढ़ा, लखनऊ के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा

करीब 20 हजार आबादी प्रभावित, धान समेत कई फसलें डूबीं बख्शी का तालाब। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र के तराई इलाकों में बाढ़ की…

By Amrit Ujala

जल्द फिर बढ़ेगी दिव्यांगजन की पेंशन

सीएम योगी बोले- सभी 18 मंडलों में बनेंगे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, गोरखपुर में 509 लाभार्थियों को 664 सहायक उपकरण वितरित गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिव्यांगजन की…