श्रावस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत मतदान करने वाले पात्र शिक्षकों को 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया गया है। जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अन्नपूर्णा गर्ग ने इस संबंध में जानकारी दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद चुनाव में जो शिक्षक बोनाफाइड मतदाता हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान दिवस पर विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा दी गई है। इसके लिए पात्र मतदाताओं को अलग से आकस्मिक अवकाश लेने की आवश्यकता नहीं होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र शिक्षकों को मतदान के लिए अवकाश की सुविधा देने में किसी तरह की बाधा नहीं होनी चाहिए। यदि किसी विद्यालय में इस आदेश के विपरीत स्थिति सामने आती है, तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य या प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन ने संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का पालन करने और पात्र शिक्षकों को मतदान में भाग लेने की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके





















