अखिलेश यादव की रिहाई व धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
विनोद कुमार सिंह अंशु
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रिहाई तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने रामसनेहीघाट तहसील के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य डीडीसी चक्कन यादव ने किया।
इस दौरान उमानाथ यादव, अखिलेश वर्मा, अंकित यादव, धर्मेंद्र दरियाबादी, जयसीराम रावत, राजकुमार गौतम, आदित्य सिंह समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को देखते हुए तहसील परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मौके पर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।





















