पुलिस जांच में जुटी
सुल्तानपुर। जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय परिसर में अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विद्यालय परिसर में खेल उपकरण से लटका मिला शव
घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र की वलीपुर चौकी अंतर्गत ग्राम दौनो स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे जमादार की है। शनिवार को विद्यालय परिसर में लगे जिम (खेल उपकरण) से एक अधेड़ का शव लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।
सीओ बोले- प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला
सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।







