सुल्तानपुर। मंगलवार सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र के कादीपुर मार्ग पर नरवरी गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर, सुल्तानपुर ले जाया गया। यहां डॉक्टर विवेक वर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल, अंबेडकरनगर के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।





















