उन्नाव। सावन माह और आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए उन्नाव पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अधिकारियों ने आनंद घाट और परियर गंगा तट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि घाटों और कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील की है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके







