फतेहपुर चौरासी। मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक का संचालन करने की शिकायत डीएम की गई थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने उसे सील कर दिया।
फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के जाजामऊ गांव में संचालित एक मेडिकल स्टोर में क्लीनिक का भी संचालन किया जा रहा था। मंगलवार शाम को बांगरमऊ एसडीएम बृज मोहन शुक्ला ने जांच की और कागजात न दिख पाने पर सील कर दिया। उन्होंने बताया कि चिंतापुरवा निवासी अखिलेश ने 20 मई 2026 को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने जाजामऊ के विकास भवन बाजार में संचालित एबी फार्मा क्लीनिक डॉ. अब्दुल कय्यूम के गलत इलाज से उसकी पत्नी के गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर मंगलवार की शाम को मेडिकल स्टोर व क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी व डॉ. आफताब अहमद भी मौजूद रहे।








