पाटन। वाजितपुर स्थित भगवानबख्श सिंह कॉलेज में एक अगस्त को पूर्व प्रधानाचार्य की जयंती पर पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पुरातन छात्र स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्रों को सफलता के टिप्स देंगे।
पूर्व लोकसभा पालक अजय मिश्र ने बताया कि शिक्षक शिष्य का धर्म पिता होता है जिसके सम्मान और गौरव की अभिवृद्धि करना हर शिष्य की उतनी ही जिम्मेदारी है जितनी कि अपने जैविक माता-पिता की। कॉलेज के ही छात्र रहे अजय मिश्र ने कहा कि अध्ययन के दौरान स्व. दुर्गाबख्श सिंह उनके प्रधानाचार्य थे। हर साल एक अगस्त को उनकी जयंती मनाई जाती है। इस बार उसी दिन शिक्षक सम्मान और पुरातन छात्र मिलन समारोह का भी आयोजन होगा। इसमें दिवंगत प्रधानाचार्य की स्मृतियों के साथ तत्कालीन शिक्षकों का अभिनंदन और सहपाठियों के साथ मधुर स्मृतियां साझा की जाएंगी। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल, विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरिहर दीक्षित और माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश संरक्षक आशादीन तिवारी रहेंगे। उन्होंने सभी पुरातन छात्रों से आपने की अपील की है।







