उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील नहीं है। खरीफ सीजन में न तो समितियों में खाद है और न ही बीज। इसके बाद कांग्रेसियों ने कार्यालय से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। किसान विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी का नारा लगाते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण यादव, अजय गौतम, मणिकांत रावत, आशुतोष शर्मा, कमलेश तिवारी, पुत्तीलाल वर्मा, कन्हई कुरील, सूरज कुमार रावत आदि मौजूद रहे।







