भ्रष्ट बैंक अफसरों पर कार्रवाई में कौन डाल रहा ब्रेक?

Amrit Ujala
Amrit Ujala

सीबीआई ने वित्त मंत्रालय और बैंकों को घेरा, मंजूरी में देरी पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली। देश में बैंक धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की रफ्तार आखिर क्यों थम जाती है? इस सवाल को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सख्त रुख अपनाते हुए वित्त मंत्रालय, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) के साथ अहम बैठक की। सीबीआई ने साफ कहा कि बैंक अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू करने और आरोपपत्र दाखिल करने के लिए जरूरी मंजूरियां समय पर नहीं मिलने से भ्रष्टाचार के मामलों की जांच प्रभावित हो रही है।

नई दिल्ली में आयोजित बैठक में सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों और सीवीओ के साथ लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। एजेंसी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए और धारा 19 के तहत लंबित मंजूरियों, बैंक धोखाधड़ी के मामलों से जुड़े दस्तावेजों की उपलब्धता, वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस), म्यूल अकाउंट तथा न्यायालयों के हालिया फैसलों पर विस्तार से चर्चा की।

सीबीआई अधिकारियों ने चिंता जताई कि कई मामलों में बैंक अपने अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी देने में अनावश्यक विलंब करते हैं। इससे न केवल जांच प्रभावित होती है, बल्कि आरोपपत्र दाखिल होने में देरी के कारण मुकदमों की सुनवाई भी लंबी खिंच जाती है। कुछ मामलों में विशेष अदालतों के बजाय सामान्य अदालतों में सुनवाई होने की नौबत आ जाती है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया और जटिल हो जाती है।

सीबीआई ने स्पष्ट किया कि किसी बैंक अधिकारी के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू करने के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत पूर्व अनुमति आवश्यक होती है, जबकि आरोपपत्र दाखिल करने से पहले धारा 19 के अंतर्गत अभियोजन स्वीकृति लेना अनिवार्य है। एजेंसी का कहना है कि इन प्रक्रियाओं में होने वाली देरी भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में बड़ी बाधा बन रही है।

बैठक के दौरान बैंक धोखाधड़ी से संबंधित लंबित दस्तावेजों, शिकायतों के निस्तारण, ओटीएस मामलों और म्यूल अकाउंट से जुड़ी चुनौतियों की भी बैंकवार समीक्षा की गई। कई लंबित मामलों के समाधान पर सहमति बनी और सीबीआई तथा बैंकों के बीच दस्तावेजों के त्वरित आदान-प्रदान की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

बैठक के अंत में सीबीआई और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने, मंजूरी की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध करने तथा बैंक धोखाधड़ी के मामलों की जांच में तेजी लाने पर सहमति बनी। एजेंसी ने दोहराया कि आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सभी संबंधित संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…