जल्द शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
चंदौली। जिलाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को नवयुग पालिका योजना की कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 1140.67 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत वाली कार्ययोजना को स्वीकृति दी गई है। जिलाधिकारी की अंतिम मंजूरी के बाद इस पूरे प्रस्ताव को आगामी वित्तीय सहयोग और क्रियान्वयन के लिए राज्य शासन को भेजा जाएगा।
इस दौरान डीएम ने कहा कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और डिजिटल लाइब्रेरी युवाओं और स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और एक अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। सड़क और पाथवे का विकास पुलिस चौकी के समीप साइड पटरी का विकास और सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही, डाक बंगला से सकलडीहा रोड तक यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष पाथवे (पैदल मार्ग) का निर्माण प्रस्तावित है। कहा कि स्ट्रीट लाइट एवं विद्युतीकरण क्षेत्र की सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए इलिया रोड, बबुरी रोड और कैली रोड पर व्यापक रूप से स्ट्र








