स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर ही बनेगा सशक्त और संस्कारित भारत : रामराज गिरी

Amrit Ujala
Amrit Ujala

124वीं पुण्यतिथि पर मातृभूमि सेवा मिशन ने योग, पुण्यस्मरण और वृक्षारोपण के साथ लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

रायबरेली। युवाओं के प्रेरणास्रोत, महान राष्ट्रचिंतक एवं विश्वविख्यात संन्यासी स्वामी विवेकानंद की 124वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को मातृभूमि सेवा मिशन, रायबरेली इकाई ने राणा बेनी माधव सिंह शहीद स्मारक पार्क में योग, पुण्यस्मरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए योग साधकों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, सेवा और संस्कार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर से हुई। योग प्रशिक्षक अनूप शर्मा ने साधकों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इसके बाद इकाई अध्यक्ष रामराज गिरी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर उनका पुण्यस्मरण किया। उपस्थित योग साधकों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

स्वामी विवेकानंद की पुण्य स्मृति में मिशन की ओर से वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति का जीवंत आदर्श है। उनके विचार आज भी युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन, सेवा और राष्ट्र समर्पण की प्रेरणा देते हैं। इकाई अध्यक्ष रामराज गिरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार केवल प्रेरणादायी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही आत्मनिर्भर, संस्कारित और सशक्त भारत का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम संयोजक प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि योग, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन में उतारना ही स्वामी विवेकानंद के प्रति सच्चा सम्मान है। मातृभूमि सेवा मिशन समाज को स्वस्थ, जागरूक और संस्कारित बनाने के उद्देश्य से निरंतर योग एवं सेवा गतिविधियों का संचालन कर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष भगवत ने किया। इस अवसर पर सुमन, देवता दीन, रश्मि पाण्डेय, शिवचेतन, दिनेश पाण्डेय, राज अग्रहरी, सौरभ, अनूप शर्मा, राकेश, अरविंद, केदार, अनुराधा, सुनैना सहित बड़ी संख्या में योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

FeedList
Advertisement

Related News

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…