जिला प्रशासन ने लगभग 20 करोड रुपये मूल्य की सरकारी भूमि कराई कब्जा मुक्त

Amrit Ujala
Amrit Ujala

39 वर्ष पुराने अवैध आदेश को निरस्त कर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराकर नगर पंचायत दिबियापुर को सौंपी
औरैया। जनपद में सरकारी एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन ने लगभग 20 करोड़ रुपये कीमत की 1.36 एकड सरकारी भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराकर नगर पंचायत दिबियापुर को सुपुर्द कर दी।

तहसील सदर के राजस्व ग्राम ककराही में सार्वजनिक उपयोग के लिए संरक्षित कन्या पाठशाला की भूमि को वर्ष 1987 में चकबंदी के दौरान कथित रूप से अनियमित एवं अवैध तरीके से ऊसर भूमि से प्रतिस्थापित करते हुए उसके अभिलेखों में परिवर्तन कर निजी संस्था जनता बालिका विद्यालय के नाम दर्ज कर दिया गया था। इस आधार पर वर्षों से उक्त सरकारी भूमि पर निजी कब्जा बना हुआ था। मामले में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से तहसीलदार सदर द्वारा चकबंदी अधिकारी के 24 दिसंबर 1987 के आदेश के विरुद्ध बंदोबस्त अधिकारी न्यायालय में अपील प्रस्तुत की गई। अपील की सुनवाई के दौरान बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने पाया कि प्रथम चक्र की चकबंदी में सार्वजनिक प्रयोजन के लिए सुरक्षित गाटा संख्या 215 (नया गाटा संख्या 255), रकबा 1.36 एकड की प्रकृति एवं उपयोगिता को बदलते हुए उसे ऊसर भूमि पर स्थानांतरित किया गया तथा कन्या पाठशाला के स्थान पर निजी संस्था जनता बालिका विद्यालय का नाम दर्ज कर दिया गया, जो विधि सम्मत नहीं है, निर्णय में स्पष्ट किया गया कि उत्तर प्रदेश जोत चकबंदी अधिनियम, 1953 के अंतर्गत सार्वजनिक अथवा लोकहित के लिए आरक्षित भूमि को किसी निजी संस्था के नाम दर्ज किए जाने का कोई प्रावधान नहीं है। साथ ही द्वितीय चक्र की चकबंदी के दौरान प्रथम चक्र में सुरक्षित सार्वजनिक भूमि की नवैयत परिवर्तित करने का अधिकार भी चकबंदी अधिकारियों को प्राप्त नहीं हैं।

उक्त प्रकरण की सुनवाई के दौरान यह भी पाया गया कि वर्ष 1987 का आदेश आकार पत्र-45 पर विधिवत प्रक्रिया का पालन किए बिना दर्ज किया गया था। इस अनियमितता की जानकारी राज्य सरकार को वर्ष 2021 में प्राप्त एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से हुई। जिसके बाद मामले की विधिक समीक्षा कराई गई। न्यायालय ने आदेश को धोखाधड़ी पूर्ण तथा अधिकार क्षेत्र से परे पारित मानते हुए तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया तथा भूमि को पुनः सरकार में निहित घोषित किया गया।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में छह जुलाई 2026 को जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार सदर के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस टीम की उपस्थिति में बुलडोजर की सहायता से भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाया गया। कब्जामुक्त कराई गई भूमि को नियमानुसार नगर पंचायत दिबियापुर को सुपुर्द कर दिया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी, सार्वजनिक एवं ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा अभिलेखों में अनियमित परिवर्तन किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी मामलों की विधिक समीक्षा कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित किया जाएगा।

जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने यह भी कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी प्रभावी रूप से जारी रहेगा, जिससे सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ: शराब पीने से मना करने पर युवक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पूरब स्थित हिम्मत खेड़ा गांव में शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पप्पू रावत ने…

By Amrit Ujala

तेज बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सरोजनीनगर थाना और हनुमान मंदिर में घुसा पानी

लखनऊ: बुधवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने सरोजनीनगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कानपुर एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान पीएनसी कंपनी की ओर से बनाए गए…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…