थोक विक्रेताओं के लिए बिल देना अनिवार्य, परिचय पत्र के साथ ही होगी जांच

Amrit Ujala
Amrit Ujala

उन्नाव। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने उन्नाव बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में खाद्य कारोबारियों के साथ जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में थोक विक्रेताओं को प्रत्येक बिक्री पर बिल जारी करने तथा फुटकर विक्रेताओं को खरीद का बिल अनिवार्य रूप से लेने की सलाह दी गई। साथ ही बताया गया कि अब खाद्य सुरक्षा अधिकारी किसी भी प्रतिष्ठान की जांच के दौरान विभागीय परिचय पत्र साथ रखेंगे।

कार्यक्रम में सदर, हसनगंज, गंगाघाट, बीघापुर, पुरवा और बांगरमऊ क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई, बेकरी एवं किराना कारोबारियों ने भाग लिया।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी ने 25 जून को एक आइसक्रीम निर्माण इकाई से पांच नमूने लिए जाने का मुद्दा उठाते हुए मांग की कि किसी प्रतिष्ठान से आवश्यकतानुसार सीमित संख्या में ही नमूने लिए जाएं।

इस पर सहायक आयुक्त (खाद्य), लखनऊ मंडल विनीत कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया कि नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप ही लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी खाद्य पदार्थ को केवल उसी स्थिति में नष्ट कराया जाता है, जब वह मानव उपभोग के लिए अत्यधिक खराब या असुरक्षित पाया जाता है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने भी खाद्य कारोबारियों की विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। वहीं कारोबारी उमेश राठौर और बृजेश गुप्ता ने भी नमूना जांच प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे।

सहायक आयुक्त ने कहा कि सभी थोक विक्रेताओं और डिस्ट्रीब्यूटरों के लिए बिल देना अनिवार्य है, जबकि फुटकर विक्रेताओं को प्रत्येक खरीद का बिल अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि विभागीय पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से अब सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी जांच के दौरान अपना विभागीय परिचय पत्र साथ रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर उसे प्रदर्शित भी करेंगे।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय प्रियंका सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खाद्य कारोबारी मौजूद रहे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…