MBBS कंप्लीट कर दसईपुर गाँव का जिले में बढ़ाया मान
एसपी सिंह ब्यूरो चीफ
अमेठी,दसईपुर ग्राम सभा एक छोटी सी ग्राम सभा है जो कि अमेठी जनपद के ब्लॉक भादर में स्थित है | यहां आए दिन कोई ना कोई मेधावी छात्र पढ़ाई के क्षेत्र में अपना झंडा गाड़ते हुए अपने गाँव का नाम रोशन करते हुए नजर आते है इसी कड़ी में एक
बार फिर से गांव का नाम रोशन हुआ है दसईपुर की बेटी डॉ अंजली सिंह सोमवंशी पिता अशोक सिंह ने जब 2021 में नीट इंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई किया था तब उनको 645/720 में प्राप्त हुआ था और एक उमीद जगी थी की गांव को आगे चलकर एक होनहार डाक्टर मिलेगा | आगे उनका सिलेक्शन SMMH गवर्मेन्ट मेडिकल कॉलेज सहारनपुर में हो गया था आज बिटिया ने MBBS की पढ़ाई कंप्लीट करके एक होनहार डाक्टर बन चुकी है | दसईपुर की बिटिया की इस उपलब्धि से घर वालों के साथ साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है | अभी अभी MBBS की पढ़ाई कंप्लीट कर डॉक्टर बनी डॉ अंजली सिंह सोमवंशी का कहना है “अगर सफल होने का मेरा दृढ़ संकल्प काफी मजबूत है, तो असफलता मुझे कभी नहीं हरा पाएगी।”
उनके पापा अशोक सिंह ने बताया कि बिटिया बचपन से ही मेधावी थी और आज जो सफलता मिली है वो उसमें चार चांद लगाता है बिटिया की मा गायत्री सिंह बताती है कि एक गांव से निकलकर जब बच्चे सफलता प्राप्त करते है तो निश्चित ही माँ बाप को की जो सुकून मिलता है वो शब्दों में बया नहीं कर सकते |








