वृक्षारोपण महायज्ञ में रोपे गये 6लाख से अधिक पौधे।
पालिका ने रोपित किए वृक्षों को बचाने का दिलाया संकल्प।
रिपोर्ट: प्रवेंद्र शर्मा
एटा/जलेसर । रविवार को वृक्षारोपण के महाअभियान के तहत एटा जनपद की तहसील क्षेत्र को दिए गए लक्ष्य के तहत 6लाख से अधिक पौधे रोपित किए गए। राजस्व विभाग, नगर पालिका परिषद, ग्राम विकास विभाग,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों सहित सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी संस्थानो में “एक पेड़ मां के नाम ” पहल पर रोपित किए गए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों,
शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों द्वारा वृक्षारोपण के साथ ही वृक्षों को बचाने का संकल्प भी लिया गया।
रविवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गौरी वर्मा के नेतृत्व में समस्त सभासदो, पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा नगला रामबक्स में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी प्रद्युम्न कुमार द्वारा रोपित किए गए पौधों के साथ साथ अन्य वृक्षों को बचाने का संकल्प दिलाया गया।फ़
इस अवसर पर सभासद देवेश शर्मा, नवीन गुप्ता,ललित वार्ष्णेय, वीरेन्द्र सविता,कृष्ण कुमार,सभासद प्रतिनिधि जेपी राणा, संदीप यादव,हरिशंकर , सतेंद्र जादौन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं
पालिका के अधिकारी अवरअभियंता अनिल कुमार ,सफाई इंस्पेक्टर महेश चन्द्र ,मनोज गोस्वामी, प्रवीण जैन आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
6लाख से अधिक पौधे रोपित करने का था लक्ष्य।
जलेसर । वना क्षेत्राधिकारी गिरजेश तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा जलेसर तहसील क्षेत्र में 6 लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य था। जिसके सापेक्ष आज वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत सभी विभागों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत पौधों का रोपण किया गया है। वृक्षारोपण के इस महायज्ञ में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, निकाय जन प्रतिनिधियों, तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभी विभागों के अधिकारियों,शिक्षकों, समाजसेवियों तथा पर्यावरण प्रेमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। तथा शासन की मंशा के अनुरूप शत प्रतिशत पौधों का रोपण कर अभियान को सफल बनाया गया है।








