कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से उन्नाव को मिलेगी विकास की नई रफ्तार

Amrit Ujala
Amrit Ujala

13 जुलाई को होगा लोकार्पण

उन्नाव। कानपुर-लखनऊ के बीच बने प्रदेश के सबसे लंबे एलिवेटेड एवं ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (एनई-6) का 13 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को उन्नाव के औद्योगिक और आर्थिक विकास का नया आधार माना जा रहा है।

एक्सप्रेसवे का 43 किलोमीटर हिस्सा उन्नाव और 18 किलोमीटर हिस्सा लखनऊ में स्थित है। इसके शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटने के साथ-साथ औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार

एक्सप्रेसवे से सटे सदर तहसील के सराय कटियान गांव के पास 132 हेक्टेयर क्षेत्र में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इसके बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 186 करोड़ रुपये जारी किए हैं। दूसरे चरण में इसे 316 हेक्टेयर तक विस्तार देने की योजना है।

जिला प्रशासन यहां सड़क, बिजली, पानी, सीईटीपी, पेट्रोल पंप समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित कर रहा है। कई विदेशी कंपनियों की इकाइयों की स्थापना का कार्य भी जारी है। प्रशासन का दावा है कि इस औद्योगिक गलियारे से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना को मिलेगा बढ़ावा

एक्सप्रेसवे के आसपास मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत नई टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर भी काम शुरू हो गया है। अधिकारियों का मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी से आवासीय और व्यावसायिक विकास को गति मिलेगी।

रिंग रोड और प्रमुख हाईवे से होगा सीधा संपर्क

एक्सप्रेसवे को निर्माणाधीन उन्नाव-कानपुर रिंग रोड से जोड़ने के लिए बदरका मार्ग पर इंटरचेंज बनाया जा रहा है। इसके चालू होने के बाद कानपुर से लखनऊ जाने वाले लोगों को जाजमऊ गंगा पुल के जाम से राहत मिलेगी।

इसके अलावा एक्सप्रेसवे कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग और उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे से भी जुड़ा है। उन्नाव में दो इंटरचेंज के माध्यम से वाहन आसानी से एक्सप्रेसवे पर चढ़ और उतर सकेंगे।

45 मिनट में पूरा होगा सफर

एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे, जिससे कानपुर से लखनऊ की दूरी करीब 45 मिनट में तय की जा सकेगी। कारों के लिए एक तरफ का टोल 275 रुपये और आने-जाने का टोल 415 रुपये निर्धारित किया गया है।

ट्रॉमा सेंटर और ई-चार्जिंग समेत आधुनिक सुविधाएं

यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सप्रेसवे पर 10 बेड का ट्रॉमा सेंटर, फूड प्लाजा, पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, प्रसाधन, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उन्नाव और लखनऊ में होंगे अलग-अलग कार्यक्रम

लोकार्पण कार्यक्रम के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर करीब दो बजे हेलीकॉप्टर से उन्नाव के अचलगंज स्थित झाऊखेड़ा के पास रेस्ट एरिया पहुंचेंगे, जहां उनके लिए तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।

एडीएम सुशील कुमार गोंड के अनुसार उन्नाव के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित करीब 250 से 300 लोग शामिल होंगे। इसके बाद सभी अतिथि सड़क मार्ग से लखनऊ पहुंचेंगे, जहां सैनिक स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश की विभिन्न सड़क एवं विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। लखनऊ कार्यक्रम में करीब 12 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लगभग चार हजार लाभार्थियों को भी शामिल किया जाएगा।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ: शराब पीने से मना करने पर युवक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पूरब स्थित हिम्मत खेड़ा गांव में शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पप्पू रावत ने…

By Amrit Ujala

तेज बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सरोजनीनगर थाना और हनुमान मंदिर में घुसा पानी

लखनऊ: बुधवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने सरोजनीनगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कानपुर एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान पीएनसी कंपनी की ओर से बनाए गए…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…