ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक 20 मीटर तक घिसटी, आग लगी

Amrit Ujala
Amrit Ujala

जीजा-साले की दर्दनाक मौत

उन्नाव। उन्नाव के कालूखेड़ा-असोहा मार्ग पर रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार फुफेरे जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक ट्रैक्टर में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटती रही और घर्षण से उसमें आग लग गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, सोहरामऊ थाना क्षेत्र के चौपई गांव निवासी सूरत रावत (55) रविवार को अपने बेटे की ससुराल भटपुरा गांव आए थे। वहां उनके समधी रामभजन का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए बर्फ लाने के उद्देश्य से वह अपने फुफेरे साले रज्जन रावत (50), निवासी गिलशहामऊ (असोहा थाना क्षेत्र), के साथ बाइक से कालूखेड़ा जा रहे थे।

शाम करीब चार बजे कालूखेड़ा-असोहा मार्ग पर सेरवैया गांव के मोड़ के पास डस्ट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक ट्रैक्टर में फंस गई और लगभग 20 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। घर्षण के कारण बाइक में आग लग गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी।

कालूखेड़ा चौकी प्रभारी मृत्युंजय कुमार दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

हादसे के बाद सूरत रावत के परिवार में पत्नी रजाना देवी, बेटे अमृतलाल और अमरलाल तथा बेटियां सुनैना और पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं रज्जन रावत की मौत से पत्नी रजनी और बेटे राजकिशोर व महेश गहरे सदमे में हैं।

थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि रज्जन के बेटे राजकिशोर की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

तीन रिश्तेदारों की मौत से पसरा मातम

परिजनों के अनुसार, भटपुरा गांव में पहले ही रामभजन का निधन हो चुका था। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए सूरत और रज्जन बर्फ लेने निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे में दोनों की भी जान चली गई। एक ही परिवार से जुड़े तीन लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…