अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति पर आधारित विभिन्न सत्रों में भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान संगठन की रीति-नीति, सेवा, समर्पण एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और नेतृत्व कौशल को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर भी जोर दिया।
कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा और अंत्योदय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण वर्ग को प्रेरणादायी बताते हुए इसे संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।







