बाराबंकी। जिला पंचायत की ओर से 11.48 लाख रुपये की लागत से शीतलपुर सम्पर्क मार्ग से मातन तक निर्मित 200 मीटर लंबे सीसी मार्ग का लोकार्पण भाजपा नेता जवाहर वर्मा और जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जवाहर वर्मा ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता के चेहरे की मुस्कान ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और आम जनता से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, किसानों को सिंचाई और ट्यूबवेल कनेक्शन पर मुफ्त बिजली मिल रही है, फसलों की व्यवस्थित खरीद की जा रही है तथा घरौनी योजना के माध्यम से ग्रामीणों को संपत्ति का अधिकार प्रदान किया जा रहा है।
इस अवसर पर अमरेश सिंह, बबलू सिंह, फूलचंद्र निषाद, रघुनाथ निषाद, राम बहादुर प्रजापति, बाबा बाबूलाल निषाद, रामशंकर निषाद, बंसी निषाद, माता बदल रावत, बुधनाथ निषाद, अभिलाख निषाद, ब्रजमोहन निषाद, रामनरेश निषाद, रज्जन निषाद, भुजन निषाद, राधेश्याम, दशरथ कन्नौजिया, नन्हेलाल निषाद, मुकेश निषाद, रामअवतार निषाद, कालीचरण निषाद, पप्पू निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।







