इस बार 4 सितंबर को एक साथ मनाई जाएगी जन्माष्टमी, 15 साल बाद रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ संयोग

Amrit Ujala
Amrit Ujala

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय संयोग के साथ मनाया जाएगा। गृहस्थों के साथ-साथ वैष्णव और रामानंदी संप्रदाय भी 4 सितंबर को ही जन्माष्टमी का उत्सव मनाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में मध्यरात्रि के समय अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस बार भी अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जिसे करीब 15 साल बाद बनने वाला विशेष संयोग माना जा रहा है। 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग रहेगा। जन्मोत्सव के लिए मध्यरात्रि 11:57 बजे से रात 12:43 बजे तक का समय विशेष रूप से शुभ माना गया है। रामानंदी परंपरा में रोहिणी नक्षत्र का विशेष महत्व होने के कारण इस संयोग को भक्तों के लिए बेहद खास माना जा रहा है।

ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस बार की जन्माष्टमी को काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। गणनाओं के अनुसार कई प्रमुख ग्रह अनुकूल स्थिति में रहेंगे। मन के कारक चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में, जबकि ज्ञान और भाग्य के कारक बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में स्थित रहेंगे। वहीं सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में और शुक्र अपनी स्वराशि तुला में रहेंगे। बुध भी मित्र राशि में स्थित होकर शुभ प्रभाव देने की स्थिति में बताए जा रहे हैं। मंगल और शुक्र के बीच बनने वाला नवपंचम राजयोग भी इस जन्माष्टमी की विशेषता माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहों की ऐसी स्थिति धार्मिक साधना, सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि की दृष्टि से विशेष फलदायी हो सकती है।

जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करने की भी परंपरा है। मेष राशि के जातक कान्हा को लाल या केसरिया वस्त्र पहनाकर मिश्री-गुड़ का भोग लगाएं और ‘ॐ क्लीं कृष्णाय नमः’ मंत्र का जाप करें। वृषभ राशि के लोग सफेद या चांदी रंग के वस्त्र, माखन-मिश्री और चांदी की छोटी बांसुरी अर्पित कर सकते हैं। मिथुन राशि के जातक हरे वस्त्र पहनाकर धनिया की पंजीरी में तुलसी डालकर भोग लगाएं। कर्क राशि वालों के लिए सफेद या पीले वस्त्र, खीर अथवा पेड़े का भोग और शंख से अभिषेक शुभ माना गया है। सिंह राशि के लोग गुलाबी, सुनहरे या नारंगी वस्त्र अर्पित कर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें। कन्या राशि वाले हरे वस्त्र, मोरपंख, माखन-मिश्री और हरी इलायची अर्पित कर सकते हैं। तुला राशि के जातक भगवा या हल्के पीले वस्त्रों के साथ धनिया पंजीरी, मिश्री और कलाकंद का भोग लगाएं, जबकि वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल या मैरून वस्त्र और गुड़ का हलवा अथवा माखन-मिश्री का भोग शुभ रहेगा।

धनु राशि के जातक श्रीकृष्ण को पीतांबर पहनाकर पीले फल, बेसन के लड्डू या केसर की खीर अर्पित करें। मकर राशि वाले नीले या बहुरंगी वस्त्र पहनाकर मिश्री, माखन और काली मिर्च का भोग लगा सकते हैं। कुंभ राशि के जातक नीले या आसमानी वस्त्रों से श्रृंगार कर धनिया की पंजीरी, मेवे और तुलसी अर्पित करें। वहीं मीन राशि के लोग गहरे पीले या केसरिया वस्त्र पहनाकर केसरयुक्त पंचामृत, मिश्री और माखन का भोग लगाएं तथा पूजा के समय पीला चंदन लगाकर कान्हा को झूला झुलाएं। ज्योतिर्विद डॉ. प्रीती पवन तिवारी, संस्थापक अध्यक्ष, ज्योतिष सेवा संस्थान के अनुसार, जन्माष्टमी केवल एक पर्व नहीं बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति, श्रद्धा और आस्था प्रकट करने का अवसर है। ऐसे में अपनी सामर्थ्य के अनुसार पूजा, भोग और मंत्र जाप करें तथा इस पावन अवसर पर परिवार के साथ मिलकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लें।

FeedList
Advertisement

Related News

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…