श्रावस्ती। राप्ती नदी इन दिनों सिसवारा घाट पर अपने रौद्र रूप में है। तेज बहाव के चलते 37.52 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल के एप्रोच रोड की नींव तेजी से कट रही है। नदी की धार जिस तरह एप्रोच के किनारे को काट रही है, उससे आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को डर है कि अगर कटान नहीं रुका तो आने वाले दिनों में पुल से जुड़ा रास्ता भी इसकी चपेट में आ सकता है और इलाके का आवागमन प्रभावित हो सकता है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हाल ही में जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए थे। सेतु निगम की ओर से भी एप्रोच को बचाने के लिए ईंट-पत्थर, बांस और मिट्टी से भरी बोरियां लगाई गई हैं, लेकिन राप्ती की तेज धार के सामने ये इंतजाम ज्यादा असरदार साबित होते नहीं दिख रहे हैं। नदी लगातार जमीन को काट रही है और बचाव के लिए किए गए प्रयासों के बावजूद खतरा बना हुआ है।
फिलहाल राप्ती बैराज पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बताया जा रहा है, लेकिन कुसुम बैराज की ओर पानी बढ़ने और नदी के तेज बहाव से सिसवारा घाट पर कटान जारी है। यही वजह है कि ग्रामीणों की नजर अब नदी के





















