अमृत उजाला
Sign In
मंगलवार, जून 2, 2026
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Reading: पहला सुख निरोगी काया
Share
Notification
Font ResizerAa
अमृत उजाला
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > स्वास्थ्य > पहला सुख निरोगी काया
स्वास्थ्य

पहला सुख निरोगी काया

amritujala
Last updated: मई 11, 2026 6:50 अपराह्न
amritujala 3 सप्ताह पहले
Share
Oplus_16908288
SHARE

आओ स्वस्थ रहना सीखें


डाक्टर दीपक गोस्वामी

शाम के छह बजते ही रसोई पर ताला जड़ देने की बात आजकल हर व्हाट्सएप ग्रुप में घूम रही है। ऊपर से देखने में ये बड़ी सीधी सी बात लगती है कि बस खाना बंद कर दो और सुबह तक सिर्फ पानी पियो। लेकिन इसके पीछे शरीर का पूरा विज्ञान छिपा है और साथ में हमारी हजारों साल पुरानी आदतें भी। असल में ये कोई नई खोज नहीं है। हमारे दादा दादी सूर्यास्त के बाद भोजन नहीं करते थे। आयुर्वेद में भी कहा गया कि रात का खाना सूरज डूबने से पहले कर लेना चाहिए। अब उसी बात को मॉडर्न साइंस इंटरमिटेंट फास्टिंग और अर्ली टाइम रिस्ट्रिक्टेड ईटिंग का नाम देकर वापस लाया है।

सोचिए जरा, जब आप शाम छह बजे के बाद कुछ नहीं खाते तो होता क्या है। पेट को पूरे बारह से चौदह घंटे का आराम मिल जाता है। दिन भर हमने जो ठूंस ठूंस कर खाया, कोल्ड ड्रिंक पी, चाय पकौड़े निपटाए, उन सबको पचाने में लिवर, किडनी, आंतें सब लगे रहते हैं। जब रात को भी हम खाते रहते हैं तो शरीर को मरम्मत का वक्त ही नहीं मिलता। गाड़ी दिन रात चलाओगे तो इंजन कब ठंडा होगा। ठीक वैसे ही शरीर को भी बिना ईंधन के कुछ घंटे चाहिए ताकि वो अंदर की सफाई कर सके। साइंस इसे ऑटोफैजी कहती है। मतलब शरीर की अपनी सफाई वाली मशीन चालू हो जाती है। पुरानी खराब कोशिकाओं को तोड़कर नई बनाती है। इसीलिए सुबह उठकर हल्का महसूस होता है, पेट साफ रहता है और मन भी शांत लगता है।

अब जमीनी हकीकत पर आते हैं। शहरों में छह बजे रसोई बंद करना बहुत लोगों के लिए मज़ाक जैसा है। ऑफिस से आदमी सात बजे निकलता है, ट्रैफिक में फंसकर आठ बजे घर पहुंचता है। बीवी बच्चों का इंतजार कर रही होती है कि साथ खाना खाएंगे। ऐसे में छह बजे ताला कैसे लगेगा। तो भाई सीधा हिसाब है कि नियम पत्थर की लकीर नहीं है। मकसद है सोने से तीन से चार घंटे पहले खाना बंद कर देना। आप दस बजे सोते हो तो सात बजे तक खा लो। बारह बजे सोते हो तो नौ बजे तक डिनर निपटा लो। असली खेल टाइमिंग का है, छह बजे का नहीं। गांव में आज भी लोग सात बजे खाना खाकर सो जाते हैं और तड़के चार बजे उठ जाते हैं। उनकी सेहत देख लो और अपनी देख लो। फर्क साफ दिख जाएगा।

अब बात करते हैं कि इससे होगा क्या। पहला और सबसे बड़ा फायदा वजन का। रात को लेट खाना सीधा चर्बी बनकर पेट और कमर पर जमा होता है। क्योंकि खाने के बाद हम बिस्तर पर लेट जाते हैं, कोई मेहनत नहीं। कैलोरी बर्न कहां होगी। जब आप जल्दी खाना बंद कर दोगे तो इंसुलिन लेवल रात में नीचे रहेगा। इंसुलिन नीचे गया तो शरीर जमा चर्बी को गलाना शुरू करेगा। दूसरा फायदा शुगर वालों को। खाना खाते ही ब्लड शुगर बढ़ती है। रात भर शुगर हाई रही तो सुबह फास्टिंग शुगर भी बढ़कर आएगी। डॉक्टर फिर दवा बढ़ा देंगे। अगर आपने सात बजे के बाद कुछ न खाया तो पूरी रात शुगर कंट्रोल में रहेगी। सुबह की रिपोर्ट भी अच्छी आएगी। तीसरा फायदा नींद का। पेट भरा होगा तो नींद कैसे आएगी। डकारें आएंगी, गैस बनेगी, खट्टी डकारें गले तक आएंगी। खाली पेट सोओगे तो नींद ऐसी आएगी जैसी बच्चे को आती है। गहरी और सुकून वाली।

लेकिन हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। ये नुस्खा सबके लिए नहीं है। जिसको शुगर की दवा चल रही है और वो रात को खाना नहीं खाएगा तो आधी रात को शुगर लो होकर चक्कर आ सकते हैं। जान भी जा सकती है। प्रेग्नेंट औरत को दो लोगों का पेट भरना है। वो अगर भूखी सोएगी तो बच्चे पर असर पड़ेगा। जो लोग जिम जाते हैं, बॉडी बनाते हैं, उनको रात में प्रोटीन चाहिए मसल रिकवरी के लिए। वो छह बजे खाना बंद करेंगे तो मसल लॉस होगा। जिनका काम ही नाइट शिफ्ट का है, नर्स, सिक्योरिटी गार्ड, फैक्ट्री वर्कर, वो बेचारे क्या करें। उनके लिए तो रात ही दिन है। तो ये फॉर्मूला उनपर फिट नहीं बैठता।

एक और कड़वी सच्चाई ये है कि हमने छह बजे रसोई बंद कर दी, पर नौ बजे बिस्तर में लेटकर नमकीन का पैकेट खोल लिया, या आइसक्रीम खा ली, या दो गिलास दूध पी लिया। तो भाई ताला लगाने का फायदा क्या हुआ। नियम का मतलब है कि चूल्हा बंद तो मतलब बंद। पानी, बिना चीनी की हर्बल चाय, या गुनगुना पानी ले सकते हो। दूध भी एक तरह का भोजन है। उसमें कैलोरी है, फैट है, शुगर है। वो फास्ट तोड़ देगा।

शुरू में दिक्कत सबको आती है। सात बजते ही पेट में चूहेकूदने लगते हैं। आदत पड़ी है रात दस बजे तक कुछ न कुछ चबाने की। टीवी देखते हुए चिप्स, फोन चलाते हुए बिस्किट। ये भूख नहीं है, ये बोरियत वाली क्रेविंग है। पहले हफ्ते दस दिन लगेंगे। धीरे धीरे शरीर समझ जाएगा कि अब रात को खाना नहीं आएगा। फिर भूख लगनी बंद हो जाएगी। शुरुआत एकदम छह बजे से मत करो। पहले आठ बजे बंद करो, फिर सात बजे, फिर छह बजे। शरीर को झटका मत दो। वरना चिड़चिड़ाहट होगी, नींद नहीं आएगी, उल्टा BP बढ़ेगा।

असली बात ये है कि डाइट के नाम पर हम फैंसी चीजों के पीछे भागते हैं। ओट्स, क्विनोआ, एवोकाडो। अरे भाई अपनी रोटी सब्जी दाल चावल ही काफी है, बस टाइम से खा लो। हमारे पुरखे यही खाकर सौ साल जीते थे। उन्हें न जिम पता था न डायटीशियन। वो बस कुदरत के साथ चलते थे। सूरज के साथ उठो, सूरज के साथ खाओ, सूरज ढले तो आराम करो। हमने बिजली ईजाद कर ली और रात को दिन बना दिया। देर रात तक जागते हैं, मोबाइल चलाते हैं और साथ में कुछ न कुछ कुतरते रहते हैं। बीमारी को खुद न्योता देते हैं और फिर डॉक्टर के चक्कर लगाते हैं।

तो निचोड़ ये है कि शाम को जल्दी खाना बंद करना सेहत के लिए वाकई अच्छा है। विज्ञान भी मानता है और हमारी परंपरा भी यही कहती है। पर इसे जिद मत बनाओ। अपने काम, अपनी नींद, अपनी दवाओं के हिसाब से ढालो। मकसद पेट को बारह घंटे का ब्रेक देना है। चाहे वो छह से छह का हो या आठ से आठ का। और हां, कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले एक बार अपने फैमिली डॉक्टर से पूछ लेना। क्योंकि व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की डिग्री से इलाज नहीं होता। शरीर अपना है, जिम्मेदारी भी अपनी है। समझदारी से चलो, फायदा जरूर मिलेगा। और अगर रात को बहुत तेज भूख लगे, चक्कर आए, घबराहट हो तो जबरदस्ती मत करो। एक फल खा लो, या एक गिलास दूध पी लो। जान से बढ़कर कोई नियम नहीं होता। सेहत बनानी है, सजा नहीं देनी है खुद को।

You Might Also Like

कैसे कटेगी सिगरी रात, बलम तुम हुक्का छोड़ो

महर्षि भृगु के नाम पर बलिया को मिला मेडिकल कॉलेज, 437 करोड़ की परियोजना से बदलेगी स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर

बलिया में प्राइवेट अस्पतालों पर सवाल: इलाज…जोखिम का दूसरा नाम

विश्व टीबी दिवस पर विमेंस आर्मी ट्रस्ट ने टीबी को जड़ से समाप्त करने का लिया संकल्प

ज्योतिष के अनुसार एक बार फिर से किसी नए वायरस के आने की संभावना

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article अफ्शा अंसारी की तलाश में गाजीपुर और मऊ में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 7 ठिकानों पर दी दबिश
Next Article माँ गोमती के पुनरुद्धार को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से विशेष चर्चा, उत्कृष्ट कार्यों हेतु किया गया सम्मानित

ताजा खबरें

अयोध्या: नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना, बोले— समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन रहेगा जारी

3 घंटे पहले

उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 में कठोर संशोधन की आवश्यकता

4 घंटे पहले

बृहस्पति ग्रह का 12 वर्ष बाद उच्च राशि कर्क में गोचर आज से

4 घंटे पहले

अयोध्या के आचारी मंदिर में इतिहास का खजाना! मिलीं 400 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां

1 दिन पहले

माता पिता हैं हमारी सच्ची खुशियों के बागवान

1 दिन पहले

एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर राम उपाध्याय का अयोध्या दौरा, जनसंपर्क अभियान तेज

2 दिन पहले

हाथों में झाड़ू, दिल में स्वच्छता का संकल्प: अयोध्या में उतरा जनसैलाब, चला महा स्वच्छता अभियान

2 दिन पहले

धर्मयुद्ध की चंडी-राजमाता अहिल्या बाई होल्कर

2 दिन पहले

युवक की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम

2 दिन पहले

अम्मुकेयर चैरिटेबल ट्रस्ट 1 जून को नासिक में शुरू करेगा छठा मोहनजी अन्नक्षेत्र, देशभर में चला रहा व्यापक जनकल्याण अभियान

2 दिन पहले

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane

Poppular Categories

  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • खेल
  • देश
  • लखनऊ
  • अन्य खबरें
  • बलरामपुर
  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • जम्मू कश्मीर
  • राजस्थान
  • भोपाल
  • टेक्नोलॉजी
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • कोलकाता
  • आज का राशिफल
  • मौसम

Download APP

Google-play Apple
  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?