अमृत उजाला
Sign In
मंगलवार, जून 2, 2026
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Reading: माँ गोमती के पुनरुद्धार को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से विशेष चर्चा, उत्कृष्ट कार्यों हेतु किया गया सम्मानित
Share
Notification
Font ResizerAa
अमृत उजाला
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > अन्य खबरें > माँ गोमती के पुनरुद्धार को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से विशेष चर्चा, उत्कृष्ट कार्यों हेतु किया गया सम्मानित
अन्य खबरें

माँ गोमती के पुनरुद्धार को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से विशेष चर्चा, उत्कृष्ट कार्यों हेतु किया गया सम्मानित

amritujala
Last updated: मई 11, 2026 10:03 अपराह्न
amritujala 3 सप्ताह पहले
Share
SHARE

अमृत उजाला ब्यूरो


पीलीभीत। माँ गोमती के संरक्षण, पुनर्जीवन एवं उद्गम क्षेत्र में जलस्तर वृद्धि को लेकर गोमती दर्शन संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर संस्था के संयोजक एडवोकेट अनुराग पांडे, अध्यक्ष श्वेता सिंह एवं सोशल मीडिया प्रभारी गुड्डू पांडे उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को प्रशस्ति पत्र भेंट कर माँ गोमती के पुनरुद्धार एवं संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। संस्था की ओर से नदी संरक्षण के प्रति उनके संवेदनशील एवं सक्रिय प्रयासों की सराहना की गई।

बैठक में माँ गोमती के उद्गम स्थल फुलहर झील में जलस्तर वृद्धि, वेटलैंड्स संरक्षण, तटीय एवं डब क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने तथा शारदा नहर के जल को उद्गम स्थल से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। इस दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि ऐसे प्रयास किए जाएँ जिनसे किसानों का भविष्य सुरक्षित रहे और माँ गोमती की अविरल धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे।

गोमती दर्शन संस्था की ओर से सुझाव दिया गया कि नदी तटीय क्षेत्रों में बनाए गए हरियाली पट्टों को निरस्त कर जिलाधिकारी एवं तहसील प्रशासन के माध्यम से व्यापक वृक्षारोपण कराया जाए। इस प्रस्ताव पर सकारात्मक चर्चा हुई और सहमति के संकेत भी मिले।

बैठक में नदियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के क्षेत्र में कार्य कर रहे विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर सामूहिक रूप से कार्य करने की योजना पर भी चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने माँ गोमती के बेसिन क्षेत्र में खुदाई के बाद निकाली जा रही मिट्टी के वैज्ञानिक एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन की आवश्यकता पर भी ध्यान आकर्षित किया। संस्था का कहना था कि यदि मिट्टी का उचित प्रबंधन नहीं किया गया तो वर्षा के दौरान वही मिट्टी पुनः बहकर नदी बेसिन में पहुँच सकती है, जिससे नदी का प्रवाह प्रभावित होगा।

इसके अतिरिक्त प्राचीन जलस्रोतों एवं जलधाराओं के चिन्हीकरण, नदी में प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट न डालने के लिए जनजागरण अभियान चलाने तथा मानव श्रृंखला बनाकर अधिक से अधिक लोगों को माँ गोमती संरक्षण अभियान से जोड़ने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने विषय की गंभीरता को स्वीकार करते हुए नदी संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए जनसहभागिता आधारित प्रयासों को आवश्यक बताया तथा समन्वित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

गोमती दर्शन संस्था ने कहा कि माँ गोमती केवल एक नदी नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय एवं आध्यात्मिक धरोहर हैं, जिनकी निर्मलता और अविरलता बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

You Might Also Like

हाथों में झाड़ू, दिल में स्वच्छता का संकल्प: अयोध्या में उतरा जनसैलाब, चला महा स्वच्छता अभियान

कहते हैं चुप रहना अच्छा है : त्रिलोचन

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article पहला सुख निरोगी काया
Next Article तेलंगाना सरकार की तरह सारे राज्यों को नफ़रती भाषण के ख़िलाफ़ क़ानून बनाना चाहिए

ताजा खबरें

अयोध्या: नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना, बोले— समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन रहेगा जारी

2 घंटे पहले

उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 में कठोर संशोधन की आवश्यकता

3 घंटे पहले

बृहस्पति ग्रह का 12 वर्ष बाद उच्च राशि कर्क में गोचर आज से

3 घंटे पहले

अयोध्या के आचारी मंदिर में इतिहास का खजाना! मिलीं 400 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां

1 दिन पहले

माता पिता हैं हमारी सच्ची खुशियों के बागवान

1 दिन पहले

एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर राम उपाध्याय का अयोध्या दौरा, जनसंपर्क अभियान तेज

2 दिन पहले

हाथों में झाड़ू, दिल में स्वच्छता का संकल्प: अयोध्या में उतरा जनसैलाब, चला महा स्वच्छता अभियान

2 दिन पहले

धर्मयुद्ध की चंडी-राजमाता अहिल्या बाई होल्कर

2 दिन पहले

युवक की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम

2 दिन पहले

अम्मुकेयर चैरिटेबल ट्रस्ट 1 जून को नासिक में शुरू करेगा छठा मोहनजी अन्नक्षेत्र, देशभर में चला रहा व्यापक जनकल्याण अभियान

2 दिन पहले

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane

Poppular Categories

  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • खेल
  • देश
  • लखनऊ
  • अन्य खबरें
  • बलरामपुर
  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • जम्मू कश्मीर
  • राजस्थान
  • भोपाल
  • टेक्नोलॉजी
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • कोलकाता
  • आज का राशिफल
  • मौसम

Download APP

Google-play Apple
  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?