अमृत उजाला
Sign In
मंगलवार, जून 2, 2026
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Reading: हाथों में झाड़ू, दिल में स्वच्छता का संकल्प: अयोध्या में उतरा जनसैलाब, चला महा स्वच्छता अभियान
Share
Notification
Font ResizerAa
अमृत उजाला
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > अन्य खबरें > हाथों में झाड़ू, दिल में स्वच्छता का संकल्प: अयोध्या में उतरा जनसैलाब, चला महा स्वच्छता अभियान
अन्य खबरें

हाथों में झाड़ू, दिल में स्वच्छता का संकल्प: अयोध्या में उतरा जनसैलाब, चला महा स्वच्छता अभियान

amritujala
Last updated: मई 31, 2026 5:41 अपराह्न
amritujala 2 दिन पहले
Share
SHARE


सरयू तट से लेकर वार्डों तक गूंजी स्वच्छता की अलख, जिओ स्पेयर ग्रुप की टीम ने भी निभाई अहम भूमिका


अयोध्या। स्वच्छ और सुंदर अयोध्या के संकल्प को साकार करने के लिए रविवार को नगर निगम द्वारा आयोजित “एक रविवार, हर परिवार करे गंदगी पर वार” महा स्वच्छता अभियान में अभूतपूर्व जनसहभागिता देखने को मिली। हाथों में झाड़ू और दिल में स्वच्छता का संकल्प लिए हजारों नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, व्यापारी, विद्यार्थी और स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता शहरभर में सफाई अभियान का हिस्सा बने।
अभियान की शुरुआत महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने लता चौक से सरयू तट तक स्वयं झाड़ू लगाकर की। प्रातः 7 बजे से नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों, प्रमुख मार्गों, पार्कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया गया। नागरिकों ने अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लिया।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि जब पूरा समाज स्वच्छता के लिए एकजुट होकर आगे आता है तो शहर की तस्वीर बदल जाती है। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के लगभग 500 स्थानों पर एक साथ अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 50 हजार लोगों ने भागीदारी की।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने बताया कि नगर के सभी 60 वार्डों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान संचालित किया गया।
इस महाअभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिओ स्पेयर ग्रुप के डायरेक्टर योगेश अपनी पूरी टीम के साथ लता चौक पर सफाई अभियान में शामिल हुए। टीम के सदस्यों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर योगेश ने कहा कि स्वच्छता से अयोध्या की सुंदरता और अधिक निखरेगी। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिलेगा तो उनके मन में अयोध्या की सकारात्मक छवि बनेगी। स्वच्छ और व्यवस्थित शहर न केवल श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा बल्कि अयोध्या की पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि जिओ स्पेयर ग्रुप भविष्य में भी ऐसे सामाजिक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
अभियान में राम का घर के प्रबंधक आलोक सिंह राना, उम्मीद संस्था की रीना सिंह, रुचिरा सिंह, शैल कुमारी, जोगिंदर कौर, आशीष कौर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

You Might Also Like

माँ गोमती के पुनरुद्धार को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से विशेष चर्चा, उत्कृष्ट कार्यों हेतु किया गया सम्मानित

कहते हैं चुप रहना अच्छा है : त्रिलोचन

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article धर्मयुद्ध की चंडी-राजमाता अहिल्या बाई होल्कर
Next Article एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर राम उपाध्याय का अयोध्या दौरा, जनसंपर्क अभियान तेज

ताजा खबरें

अयोध्या: नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना, बोले— समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन रहेगा जारी

2 घंटे पहले

उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 में कठोर संशोधन की आवश्यकता

3 घंटे पहले

बृहस्पति ग्रह का 12 वर्ष बाद उच्च राशि कर्क में गोचर आज से

3 घंटे पहले

अयोध्या के आचारी मंदिर में इतिहास का खजाना! मिलीं 400 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां

1 दिन पहले

माता पिता हैं हमारी सच्ची खुशियों के बागवान

1 दिन पहले

एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर राम उपाध्याय का अयोध्या दौरा, जनसंपर्क अभियान तेज

2 दिन पहले

हाथों में झाड़ू, दिल में स्वच्छता का संकल्प: अयोध्या में उतरा जनसैलाब, चला महा स्वच्छता अभियान

2 दिन पहले

धर्मयुद्ध की चंडी-राजमाता अहिल्या बाई होल्कर

2 दिन पहले

युवक की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम

2 दिन पहले

अम्मुकेयर चैरिटेबल ट्रस्ट 1 जून को नासिक में शुरू करेगा छठा मोहनजी अन्नक्षेत्र, देशभर में चला रहा व्यापक जनकल्याण अभियान

2 दिन पहले

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane

Poppular Categories

  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • खेल
  • देश
  • लखनऊ
  • अन्य खबरें
  • बलरामपुर
  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • जम्मू कश्मीर
  • राजस्थान
  • भोपाल
  • टेक्नोलॉजी
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • कोलकाता
  • आज का राशिफल
  • मौसम

Download APP

Google-play Apple
  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?