घायल व्यक्तियों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए : जिलाधिकारी

Amrit Ujala
Amrit Ujala

विगत माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं तथा मृतकों के आंकड़ों की समीक्षा

महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, उनके कारणों, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स तथा उन पर किए गए सुधारात्मक कार्यों सहित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने विगत माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें हुई मृत्यु के मामलों की जानकारी प्राप्त की। यातायात निरीक्षक ने बताया कि मई 2026 में जिले में कुल 32 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 26 लोगों की मृत्यु हुई तथा 8 लोग घायल हुए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं अत्यंत गंभीर विषय हैं और इन्हें रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

इस दौरान महराजगंज-ठूठीबारी मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा सभी सुरक्षा इंतजाम तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर शीघ्र सुधारात्मक कार्य कराए जाएं। इन स्थलों पर साइन बोर्ड, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक एवं कैट लाइट अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि तीव्र मोड़ों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान आसानी से हो सके। साथ ही इन स्थलों के आसपास से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रवर्तन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने बताया कि इस माह सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु के मामलों से जुड़े 9 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि 22 अन्य लाइसेंसों के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी गई है।

जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से फरेंदा में ट्रामा सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को समय पर उपचार उपलब्ध कराना जीवन बचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्कूल वाहनों के लिए फिटनेस प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिन वाहनों के पास वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र नहीं है, उन्हें तत्काल सीज किया जाए।

इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने हाईवे से जुड़े संपर्क मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगाने के भी निर्देश दिए, ताकि संपर्क मार्गों से आने वाले वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिशासी अभियंता राजकुमार मिश्रा, सहायक परिवहन अधिकारी मनोज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…