ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी, बार अध्यक्ष ने दिया समर्थन

Amrit Ujala

एटा/अलीगंज। प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर में अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों का धरना गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन को उस समय और मजबूती मिली, जब पहले अलग-अलग रुख अपनाने वाले अधिवक्ता गुट एक मंच पर नजर आए और बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों के हितों के प्रतिकूल है। उनका कहना है कि इस व्यवस्था के लागू होने से पारंपरिक रजिस्ट्री प्रणाली प्रभावित होगी और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं व बैनामा लेखकों के समक्ष रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने मांग की कि अधिवक्ताओं की आपत्तियों और सुझावों पर विचार किए बिना नई व्यवस्था लागू न की जाए।

धरना स्थल पर आयोजित बैठक में आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह संघर्ष केवल अधिवक्ताओं का नहीं, बल्कि न्यायिक व्यवस्था से जुड़े हजारों लोगों के हितों का प्रश्न है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन स्तर पर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर में दो अधिवक्ता गुटों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसके चलते पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। हालांकि गुरुवार को माहौल पूरी तरह शांत रहा और दोनों गुटों के अधिवक्ता एकजुट होकर धरने में शामिल हुए।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की जायज मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा तथा संगठन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। वहीं आंदोलन का नेतृत्व कर रहे महेंद्र सिंह शाक्य ने स्पष्ट किया कि जब तक ई-रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं की आपत्तियों का समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।

धरना प्रदर्शन में महेंद्र सिंह शाक्य, प्रमोद मिश्रा, वेद प्रकाश, केपी सिंह, शिवांक दुबे, अमरीश सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं बैनामा लेखक उपस्थित रहे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…