लाखों की लकड़ी पर खेल या चकमार्ग कब्जाने की साजिश?

Amrit Ujala
Amrit Ujala

25 हजार रुपये में पीपल-पाकड़ बेचने का आरोप, ग्रामीण ने गगहा थाने में एफआईआर की लगाई गुहार

सरकारी रास्ता अवरुद्ध होने से ग्रामीणों में आक्रोश, राजस्व रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई : पुलिस

गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम गजहड़ा में पेड़ कटान और सरकारी चकमार्ग अवरुद्ध किए जाने के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव निवासी चन्द्रप्रकाश शाही ने थाना गगहा में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके बाग की भूमि पर स्थित वर्षों पुराने पीपल और पाकड़ के पेड़ों को उनकी अनुपस्थिति में बेच दिया गया तथा पेड़ों के अवशेष सरकारी चकमार्ग पर रखकर रास्ता बाधित कर दिया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उनका बाग आराजी संख्या 260क में स्थित है, जो गांव के मंदिर के समीप है। आरोप है कि गांव के ही सर्वदानंद उर्फ छोटू शाही, अनिरुद्ध शाही तथा अन्य लोगों ने आपसी मिलीभगत से पेड़ों को बेच दिया। उनका दावा है कि पेड़ लगभग 25 हजार रुपये में बेचा गया, जबकि इस संबंध में उनसे कोई सहमति नहीं ली गई।

प्रार्थी का कहना है कि पेड़ों की कटाई के बाद लकड़ी और अन्य सामग्री सरकारी चकमार्ग पर रख दी गई, जिससे कई परिवारों के आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। उन्होंने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने तथा अवरुद्ध चकमार्ग को तत्काल खुलवाने की मांग की है।

राजस्व रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी गगहा ने दूरभाष पर बताया कि मामला संज्ञान में है और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। एक पक्ष संबंधित भूमि को अपना बाग बता रहा है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि पेड़ मंदिर की भूमि पर स्थित था। चूंकि विवाद राजस्व अभिलेखों से जुड़ा है, इसलिए मामले को राजस्व विभाग के समक्ष परीक्षण के लिए भेजा गया है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल गांव में पेड़ों की बिक्री, भूमि स्वामित्व और सरकारी रास्ता अवरुद्ध किए जाने के आरोपों को लेकर चर्चा तेज है। ग्रामीणों की निगाहें अब राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…