एक जुलाई से संचारी रोगों पर महाअभियान: डीएम ईशा प्रिया सख्त

Amrit Ujala
Amrit Ujala

लापरवाह अधिकारियों से मांगा जवाब

31 जुलाई तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव के निर्देश

अम्बेडकरनगर। जनपद में 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रथम जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिन्हित हाई रिस्क क्षेत्रों में एंटी-लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, स्वच्छता अभियान और जागरूकता गतिविधियों को प्राथमिकता देने को कहा। साथ ही ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में वर्षाकाल के दौरान तत्काल एंटी-लार्वा छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

डीएम ने विद्यालयों में वाटर टैंकों की नियमित सफाई, अधोमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक तथा तुलसी, नीम, लेमनग्रास, सिट्रोनेला, गेंदा, पुदीना, लैवेंडर और रोजमेरी जैसे मच्छररोधी पौधों के रोपण को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। उन्होंने नागरिकों से घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, जलभराव रोकने, कूलर एवं पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने, मच्छरदानी के उपयोग और शुद्ध पेयजल अपनाने की अपील की।

बैठक में अभियान की तिथिवार कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि ब्लॉक स्तरीय अंतर्विभागीय बैठकें एवं नोडल अध्यापकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं। 27 जून तक ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर माइक्रोप्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा, जबकि 29 जून को द्वितीय जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित होगी। दस्तक अभियान के तहत आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अभियान अवधि में स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव, सुरक्षित पेयजल व्यवस्था और जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी जलालपुर तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, जिला विकास अधिकारी श्रीमती सविता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कृषि अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…