बेसमेंट में संचालित तीन होटल-रेस्टोरेंट समेत एक अस्पताल सील

Amrit Ujala
Amrit Ujala

फायर एनओसी न होने पर कार्रवाई

उन्नाव। शहर में भवनों के बेसमेंट का नियमों के विपरीत व्यावसायिक उपयोग करने और अग्निशमन सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को एसडीएम न्यायिक के नेतृत्व में उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार होटल-रेस्टोरेंट तथा एक नवनिर्मित अस्पताल को सील कर दिया।

यूएसडीए और अग्निशमन विभाग की ओर से हाल ही में की गई जांच में शहर की 13 इमारतों में फायर एनओसी समेत अन्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया गया था। वहीं नौ भवनों के बेसमेंट का उपयोग वाहन पार्किंग अथवा स्टोर के बजाय होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि कई भवनों में आपात स्थिति में निकासी के लिए दूसरा द्वार, वेंटिलेशन और अग्निशमन से जुड़े आवश्यक प्रबंध नहीं थे। इसके बाद 22 भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर कमियां दूर करने का निर्देश दिया गया था।

जिलाधिकारी एवं यूएसडीए के उपाध्यक्ष घनश्याम मीणा के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम न्यायिक उदयवीर सिंह, प्राधिकरण के सचिव शुभम सिंह और अग्निशमन अधिकारी राममिलन भारती के नेतृत्व में टीम ने पीतांबर नगर स्थित सम्राट होटल, गांधीनगर मोहल्ले में अवस्थी स्वीट्स, कोतवाली के सामने स्थित विजय कॉन्टिनेंटल तथा गदनखेड़ा स्थित होटल काशिश क्राउन को सील कर दिया। इन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले और बेसमेंट का उपयोग निर्धारित मानकों के विपरीत पाया गया।

इसके अलावा शेखपुर मोहल्ले स्थित उत्तम हॉस्पिटल को भी अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) न होने तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर सील कर दिया गया।

सुरक्षा मानकों का उल्लंघन

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार संबंधित प्रतिष्ठानों ने अग्निशमन विभाग से अनिवार्य एनओसी प्राप्त नहीं की थी। कई भवनों में बेसमेंट का उपयोग वाहन पार्किंग या स्टोर के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए दूसरा निकास द्वार और धुआं बाहर निकालने के लिए समुचित वेंटिलेशन की व्यवस्था भी नहीं पाई गई।

यूएसडीए के सचिव शुभम सिंह ने बताया कि बिना स्वीकृत नक्शे और फायर एनओसी के संचालित सभी भवनों की जांच कराई जा रही है। कमियों को दूर करने के लिए भवन स्वामियों को 15 दिन का समय दिया जाएगा। निर्धारित अवधि के बाद भी मानकों का अनुपालन नहीं होने पर सीलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी।

अग्निशमन विभाग के प्रमुख मानक

  • दमकल वाहनों के पहुंचने के लिए पर्याप्त मार्ग होना चाहिए।
  • होज पाइप, फायर पंप और फायर अलार्म की व्यवस्था अनिवार्य है।
  • भवन में दो सुरक्षित निकास द्वार और कम से कम एक मीटर चौड़ी सीढ़ियां होनी चाहिए।
  • प्रत्येक मंजिल पर पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र लगाए जाने चाहिए।
  • आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था तथा बिजली आपूर्ति बाधित होने पर निकासी मार्ग की व्यवस्था होनी चाहिए।
  • भवन के आकार के अनुसार निर्धारित क्षमता का पानी का टैंक उपलब्ध होना चाहिए।
FeedList
Advertisement

Related News

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…