राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में योगा ऑर्बिट फाउंडेशन की रही धमक

Amrit Ujala
Amrit Ujala

सतीश बघेल ने जीता स्वर्ण, गुलशन-कुलसूम की जोड़ी को मिला कांस्य

प्रवेंद्र शर्मा

एटा/जलेसर। जनपद मुख्यालय स्थित बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रांगण में आयोजित 7वीं राज्य जूनियर एवं सीनियर-बी योगासन प्रतियोगिता में योगा ऑर्बिट फाउंडेशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और कई पदक अपने नाम किए।

प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 150 से अधिक खिलाड़ियों तथा 25 अनुभवी निर्णायकों की मौजूदगी में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रतियोगिता निदेशक योग गुरु अनिल कुशवाह तथा प्रतियोगिता प्रबंधक देवेशपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कड़े मुकाबलों के बीच आर्टिस्टिक सिंगल जूनियर वर्ग में योगा ऑर्बिट फाउंडेशन के खिलाड़ी सतीश बघेल ने कठिन एवं आकर्षक आसनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने ट्रेडिशनल योगासन स्पर्धा में प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।

संस्था की बेटियों ने भी प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। गुलशन और कुलसूम की जोड़ी ने आर्टिस्टिक जूनियर पेयर वर्ग में शानदार तालमेल प्रदर्शित करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

वहीं निधि और काकुल की जोड़ी ने जूनियर रिदमिक पेयर वर्ग में चौथा स्थान तथा आर्टिस्टिक पेयर वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त किया। गुलशन ने आर्टिस्टिक सिंगल बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छठवां स्थान अर्जित किया, जबकि कशिश सूर्यवंशी के प्रदर्शन की भी सराहना की गई।

विजेताओं ने गुरु को दिया सफलता का श्रेय

प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने योग गुरु एवं मुख्य कोच अनिल कुशवाह को दिया। खिलाड़ियों का कहना था कि गुरु के मार्गदर्शन, कठिन अभ्यास, तकनीकी बारीकियों की समझ और निरंतर प्रेरणा के बिना राज्य स्तर के इस कठिन मंच पर पदक जीतना संभव नहीं था।

विधायक एवं चेयरमैन ने बढ़ाया उत्साह

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष गौरी वर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चेयरमैन प्रतिनिधि संजीव वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में असीम प्रतिभा मौजूद है और योगा ऑर्बिट फाउंडेशन जैसी संस्थाएं इन प्रतिभाओं को निखारने का सराहनीय कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर ईओ प्रद्युम्न कुमार, संस्था की सचिव गुंजन कुशवाह, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमकार सिंह यादव, संजीव अग्रवाल, नारायण सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, बी.एल. कुशवाह, अजय मोहन शर्मा, समाज सेविका नीलम प्रजापति सहित अनेक खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने विजेता खिलाड़ियों और कोच अनिल कुशवाह का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

FeedList
Advertisement

Related News

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…