बारात की खरीदारी के लिए जा रहे भाई-बहन सड़क हादसे में घायल

Amrit Ujala
Amrit Ujala

स्कूटी सवार दो महिलाएं भी चोटिल, टक्कर को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे

दिलीप सिंह, एटा

अलीगंज। शादी की तैयारियों के बीच शुक्रवार शाम अलीगंज क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। बाइक और स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के भाई-बहन समेत तीन लोग तथा दूसरे पक्ष की स्कूटी पर सवार दो महिलाएं शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पवारान खिरिया निवासी मुन्नी देवी (23) पत्नी सुरेंद्र सिंह, उनके भाई सुरजीत (25) पुत्र परसू तथा क्रांति देवी पत्नी सुशील शुक्रवार शाम बाइक से अलीगंज बाजार शादी की खरीदारी के लिए जा रहे थे। परिवार में उसी दिन उनकी ननद शिखा की बारात आनी थी, जिसके चलते अंतिम तैयारियों के लिए बाजार का रुख किया गया था।

बताया गया कि शाम करीब 4:30 बजे सामने से आ रही एक स्कूटी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया।

घायल क्रांति देवी ने आरोप लगाया कि स्कूटी चालक लापरवाही से वाहन चला रही थी, जिसके कारण उनकी बाइक को टक्कर लगी और वे लोग घायल हो गए।

वहीं, दूसरे पक्ष की निशा (26) पुत्री श्रीकृष्ण अवतार, निवासी हरनावली थाना बागवाला, ने बताया कि वह अपनी चाची पुष्पा देवी (50) पत्नी सुलह सिंह को दवा दिलवाने के लिए अपने मामा के घर नौली ले जा रही थीं। उनका आरोप है कि सामने से आ रही बाइक ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर उनकी स्कूटी से टकरा गई, जिससे दोनों वाहन सड़क पर गिर गए और दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर

सीएचसी अलीगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल सभी लोगों को अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद मुन्नी देवी और सुरजीत की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना को लेकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दोनों ओर से एक-दूसरे पर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। घटनास्थल के निरीक्षण तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…