कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
अयोध्या। भाजपा अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं तथा जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।








