पासवान समाज के लोगों ने डीएम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
चंदौली। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती के पूर्व शुक्रवार को पासवान समाज के लोगों का एक दल जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग से मिला। इस दौरान जिला संयोजक दिलीप पासवान की अगुवाई में समाज के लोगों ने रामविलास पासवान को भारत रत्न दिए जाने की मांग की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि रामविलास दलित व शोषित वर्ग के क्रांति के नायक थे।
इस दौरान जिला संयोजक दिलीप पासवान ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने देश के कई प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया। सरकार का हिस्सा रहते हुए उन्होंने सरकारी योजनाओं को दलितों व शोषित वर्ग तक पहुंचाने के लिए आजीवन प्रयास किए। उन्होंने दलितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर उनकी आर्थिक व सामाजिक दशा को बदलने का काम किया। आज उनकी प्रेरणा से दलित समाज के लोग राजैनतिक, सामाजिक सेवाओं व प्राइवेट सेक्टर के साथ ही व्यापार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे ह








