गंगा एक्सप्रेसवे पर एलएनजी टैंक वाला ट्रेलर पलटा

Amrit Ujala
Amrit Ujala

गैस रिसाव से 9 घंटे तक यातायात प्रभावित

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, 1880 किलो एलएनजी लीक होने पर पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा; बड़ा हादसा टला।

उन्नाव: उन्नाव के गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिहार थाना क्षेत्र में ऊंचवा गांव के पास लोहे की कॉइल लेकर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर के एलएनजी (लिक्विड नेचुरल गैस) फ्यूल टैंक का वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र के शाहदगढ़ी गांव निवासी चालक धर्मवीर झारखंड के जमशेदपुर से टाटा कंपनी की लोहे की कॉइल लेकर हरियाणा के पलवल जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 456 पर चालक को झपकी आने से ट्रेलर पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम रणवीर सिंह, सीओ मधुप नाथ मिश्रा और बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर प्रयागराज से मेरठ जाने वाली लेन पर यातायात तत्काल रोक दिया गया और वाहनों को दूसरी लेन से डायवर्ट किया गया।

गैस के रिसाव को नियंत्रित करने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम ने फॉग टेंडर से लगातार पानी का छिड़काव किया। हालात सामान्य होने के बाद क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाया गया। लगभग नौ घंटे बाद शाम करीब पांच बजे दोनों लेनों पर यातायात सामान्य रूप से बहाल किया गया।

पुलिस के मुताबिक हादसे में चालक और क्लीनर दोनों सुरक्षित हैं। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेलर में 980-980 किलोग्राम क्षमता के दो एलएनजी टैंक लगे थे, जिनमें कुल 1880 किलोग्राम गैस भरी थी। पाइप क्षतिग्रस्त होने से गैस तेजी से रिसने लगी थी। अग्निशमन विभाग के अनुसार, यदि किसी वाहन से चिंगारी निकल जाती या स्पार्किंग होती तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से स्थिति पर काबू पा लिया गया।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…