अयोध्या में गूंजा त्रिनेत्र गणेश का जयघोष

Amrit Ujala
Amrit Ujala

राजस्थान से पहुंचे 300 श्रद्धालुओं ने जगाई सनातन आस्था की अलख
सीताराज महल में भव्य त्रिनेत्र गणेश महोत्सव सम्पन्न, संतों और श्रद्धालुओं ने लिया सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या स्थित सीताराज महल में महंत श्याम बिहारी दास महाराज के सानिध्य में आयोजित त्रिनेत्र गणेश महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का भव्य संगम बन गया। चार दिवसीय धार्मिक यात्रा के समापन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में राजस्थान के सवाई माधोपुर (रणथंभौर) सहित देश के विभिन्न राज्यों से करीब 300 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में हनुमानगढ़ के संत सरवन दास तथा श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पत्थर आपूर्ति करने वाले उद्योगपति नेमीचंद शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राजस्थान से आए अशोक कुमार खुन्टेता ने बताया कि रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर विश्व का एकमात्र स्वयंभू मंदिर है, जहां भगवान गणेश त्रिनेत्र स्वरूप में विराजमान हैं। अरावली पर्वतमालाओं और रणथंभौर टाइगर रिजर्व के मध्य स्थित यह प्राचीन मंदिर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फलित होती है।

उन्होंने बताया कि धार्मिक यात्रा के प्रथम चरण में श्रद्धालुओं ने बरसाना पहुंचकर श्रीराधा रानी के दर्शन किए। इसके बाद सभी काशी पहुंचे, जहां 3 और 4 जुलाई को त्रिनेत्र गणेश का भव्य दरबार सजाया गया। 4 जुलाई को भगवान त्रिनेत्र गणेश की विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भजन-कीर्तन, प्रवचन और धार्मिक व्याख्यानों के माध्यम से भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया गया। यात्रा का समापन अयोध्या स्थित सीताराज महल में भव्य महोत्सव के साथ हुआ।

अशोक कुमार खुन्टेता ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता और प्रथम पूज्य देव हैं। उनकी कृपा से भक्तों को सुख, शांति, समृद्धि, यश, कीर्ति, ऋद्धि-सिद्धि तथा शुभ-लाभ की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि जहां भगवान गणपति का स्मरण होता है, वहां सभी विघ्न स्वतः दूर हो जाते हैं और जीवन में मंगल का मार्ग प्रशस्त होता है।

महंत श्याम बिहारी दास महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में संतों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना करते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण, धार्मिक परंपराओं के संवर्धन और सामाजिक एकता का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में त्रिनेत्र गणेश के जयघोष के साथ राष्ट्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का संदेश दिया।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ: शराब पीने से मना करने पर युवक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पूरब स्थित हिम्मत खेड़ा गांव में शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पप्पू रावत ने…

By Amrit Ujala

तेज बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सरोजनीनगर थाना और हनुमान मंदिर में घुसा पानी

लखनऊ: बुधवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने सरोजनीनगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कानपुर एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान पीएनसी कंपनी की ओर से बनाए गए…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…