Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड बचाने के लिए लगेंगे हाईटगेज

Amrit Ujala
Amrit Ujala

उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए हाईटगेज लगाए जाएंगे। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने दो स्थान चिह्नित किए हैं। कार्यदायी संस्था का कहना है कि सर्विस रोड को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए कवायद की जा रही है। उधर, ग्रामीणों की चिंता यह है कि सर्विस रोड पर हाईटगेज लगने से बड़े वाहनों से निर्माण सामग्री व अन्य माल गांव तक नहीं पहुंच पायेगा। इसके लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।

जिले की छह तहसीलों के 76 गांवों को आपस में जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे के समानांतर सर्विस रोड का निर्माण कराया गया है। सर्विस रोड की लंबाई जिले में करीब 83 किलोमीटर है जबकि चौड़ाई साढ़े तीन मीटर है। जिन गांवों पर्याप्त जगह मिली वहां दोनों तरफ रोड का निर्माण कराया गया है। जहां जगह ज्यादा नहीं मिली है, वहां एक साइड में रोड बनाई गई है। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई से गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया था। इसके बाद से एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड से भी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था।

भारी वाहन टोल टैक्स और अन्य कार्रवाई से बचने के लिए सर्विस रोड से ही आवागमन करने लगे हैं। इससे सर्विस रोड क्षतिग्रस्त होने लगी है। अब रोड को बचाने के लिए कार्यदायी संस्था अडानी ग्रुप ने हाईटगेज लगाने की कवायद शुरू की है। हाईटगेज लगाने के लिए अभी एक तरफ चकलवंशी तो दूसरी ओर सोनिक के पास अलगनगढ़ के पास जगह चिह्नित की गई है।

उन्नाव-हरदोई रोड को चकलवंशी और लखनऊ-कानपुर हाईवे को जोड़ता है अलगनगढ़
कार्यदायी संस्था ने दो मार्गों को जोड़ने वाले प्रमुख क्षेत्रों में पहले चरण में हाईटगेज लगाने की तैयारी की है। चकलवंशी जहां उन्नाव-हरदोई रोड को जोड़ता है वहीं अलगनगढ़ कानपुर-लखनऊ हाईवे से जुड़ता है। बताया जाता है कि बांगरमऊ या कानपुर परियर से आने वाले भारी वाहन चकलवंशी से सर्विस रोड पकड़ते हैं और माखी, रुपऊ आदि क्षेत्रों से होते हुए अलगनगढ़ होकर कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पहुंच जाते हैं। इसी कारण इन दो स्थानों से हाईटगेज लगाने की शुरुआत की जा रही है। वहीं ग्रामीण हाईटगेज से क्षेत्रों में भारी वाहन न पहुंच पाने से परेशानी बढ़ने की आशंका जता रहे हैं।

ढाई माह में कई जगहों पर उखड़ चुकी है सर्विस रोड
-मई में माखी क्षेत्र में किमी 403 से 405 के बीच कई जगहों पर सर्विस रोड उखड़ गई थी
-जून में सोनिक के पास सर्विस रोड धंस चुकी है, अलगनगढ़ के पास भी रोड क्षतिग्रस्त हो चुकी है
वर्जन..

सर्विस रोड को हल्के वाहनों के आवागमन के लिए बनाई गई है लेकिन वर्तमान में भारी वाहन भी निकल रहे हैं। इसी कारण भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए हाईटगेज लगाए जाएंगे। पहले चरण में दो दिन में अलगनगढ़ व चकलवंशी में हाईटगेज लगाकर वाहन रोके जाएंगे। रही बात हाईटगेज लगने से क्षेत्रों में निर्माण या अन्य सामग्री लेकर वाहनों के न पहुंच पाने की तो उसके लिए अन्य मार्ग हैं। जिनसे पूर्व की तरह आवागमन होता रहेगा। -जयराम सिंह, मैनेजर अडानी ग्रुप।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ: शराब पीने से मना करने पर युवक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पूरब स्थित हिम्मत खेड़ा गांव में शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पप्पू रावत ने…

By Amrit Ujala

तेज बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सरोजनीनगर थाना और हनुमान मंदिर में घुसा पानी

लखनऊ: बुधवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने सरोजनीनगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कानपुर एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान पीएनसी कंपनी की ओर से बनाए गए…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…