मथुरा। जनपद मथुरा की वृंदावन पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 310 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 की रात करीब 10:20 बजे थाना वृंदावन पुलिस टीम जादौन पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 310 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहिल पुत्र शरीफ, निवासी कांशीराम कॉलोनी, थाना वृंदावन, जनपद मथुरा, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना वृंदावन में मुकदमा अपराध संख्या 447/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
मथुरा पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।








